लोड हो रहा है...

टाटा नेक्सन का ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ रेड डार्क एडिशन लॉन्च हुआ

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने अपनी पॉपुलर SUV टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) को और भी एडवांस बना दिया है. कंपनी ने इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर शामिल किया है. साथ ही ग्राहकों के लिए नया और स्टाइलिश Red Dark Edition भी लॉन्च किया गया है. नेक्सॉन भारत में सेफ्टी के लिए जानी जाती है और यह देश की पहली SUV थी जिसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी. अब यह एकमात्र ऐसी SUV है जिसे ग्लोबल NCAP और भारत NCAP (BNCAP) दोनों से ड्यूल 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल है. नई ADAS तकनीक से लैस नेक्सॉन अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो गई है.

कैसे काम करता है ADAS फीचर?

ADAS फीचर के तहत नेक्सॉन में अब ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और कई अन्य स्मार्ट ड्राइविंग सिस्टम जोड़े गए हैं. ये फीचर ड्राइवर को सड़क पर ज्यादा कंट्रोल और सेफ्टी देते हैं. खासतौर पर हाइवे ड्राइविंग और सिटी ट्रैफिक में ये सिस्टम काफी मददगार साबित होंगे.

टाटा नेक्सॉन सितंबर 2025 में भारत की नंबर-1 सेलिंग कार भी रही, जो कंपनी के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है. इस सफलता का जश्न मनाने के लिए कंपनी ने नया Nexon Red Dark Edition लॉन्च किया है. यह एडिशन अपने आकर्षक डिजाइन और लग्जरी इंटीरियर की वजह से खास ध्यान खींच रहा है.

रेड डार्क एडिशन की खासियतें

इस नए एडिशन में रेड-डार्क थीम वाला इंटीरियर, रेड लेदर सीटें, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर सनशेड और 26.03 सेंटीमीटर का Harman का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है. इसके अलावा वायरलेस कनेक्टिविटी और कई प्रीमियम फीचर्स इसे और खास बनाते हैं.

- Advertisement -

कीमतें और वेरिएंट्स

  • नए नेक्सॉन रेड डार्क एडिशन की शुरुआती कीमत 12.44 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
  • पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट: 12.44 लाख रुपए
  • पेट्रोल DCA (ADAS के साथ): 13.81 लाख रुपए
  • डीजल मैनुअल: 13.52 लाख रुपए
  • डीजल AMT: 14.15 लाख रुपए
  • CNG मैनुअल: 13.36 लाख रुपए

इसके अलावा, Nexon Fearless+ PS DCA ADAS वेरिएंट की कीमत 13.53 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी का कहना है कि सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और स्टाइल के इस बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ नई नेक्सॉन भारतीय ग्राहकों के बीच फिर से हिट साबित होगी. नए ADAS फीचर्स और रेड डार्क एडिशन के आने से यह SUV अपने सेगमेंट में एक बार फिर स्टैंडर्ड तय करने जा रही है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष  

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

- Advertisement -

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।