शुक्रवार, सितंबर 18 2026 | 09:06:54 PM

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान से नकली नोटों की तस्करी में शामिल नफीस का किया एनकाउंटर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

शामली। पाकिस्तान से नकली नोट की तस्करी कर पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आपूर्ति करने वाले एक लाख के इनामी बदमाश नफीस को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आरोपित बदमाश के खिलाफ 34 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 26 सालों से वह अपराध कर रहा था।

शनिवार की सुबह कांधला पुलिस भभीसा चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बदमाश की पहचान नफीस पुत्र मुदा निवासी मुहल्ला खैल कांधला के रूप में हुई।

एसपी एनपी सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बदमाश के खिलाफ 34 मुकदमे लूट, हत्या और नकली नोट की तस्करी करने के दर्ज हैं। आरोपित के खिलाफ एक लाख का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपित की तलाश में थी। उन्होंने बताया कि बदमाश नफीस काफी समय से फरार चल रहा था।

साभार : दैनिक जागरण  

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।