बुधवार, सितंबर 09 2026 | 11:16:42 PM

मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, महागठबंधन में दोस्ताना मुकाबला तय

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

पटना. महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुकेश सहनी के छोटे भाई संतोष सहनी को गौरा बौराम से टिकट दिया गया है। वहीं, दरभंगा शहर से उमेश सहनी पार्टी उम्मीदवार बनाए गए हैं।

कई उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

मुकेश सहनी ने बताया कि गौड़ बौराम विधानसभा क्षेत्र में विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मेरे छोटे भाई संतोष सहनी ने महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। यह क्षण पार्टी के संघर्ष, प्रतिबद्धता और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उमेश सहनी ने भी महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है।

विधानसभा सीटउम्मीदवार का नाम
गौड़ बौरामसंतोष सहनी
दरभंगा शहरउमेश सहनी
आलमनगरनवीन निषाद
औराईभोगेंद्र सहनी
बरुराजराकेश राय
कुशेश्वर स्थानगणेश भारती सदा (SC)

कुछ सीटों पर हो सकता है दोस्ताना मुकाबला

वहीं, बिहार के बेगूसराय जिले की बछवाड़ा विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के दो सहयोगियों के बीच ‘मैत्रीपूर्ण मुकाबला’ देखने को मिल सकता है, क्योंकि कांग्रेस ने अपने युवा नेता प्रकाश गरीब दास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पूर्व विधायक अवधेश राय ने भी इसी सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व अपने गठबंधन सहयोगियों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वाम दलों के साथ बातचीत कर रहा है और संभावना है कि भाकपा प्रत्याशी राय अंततः नाम वापस ले सकते हैं।

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार देर रात बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करते हुए 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इसमें पार्टी के मौजूदा विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम (कुटुंबा) तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान (कदवा) को फिर से टिकट दिया गया है। पार्टी ने यह सूची ‘महागठबंधन’ के अन्य घटकों, जिनमें राजद शामिल है, के साथ सीट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही जारी कर दी।

साभार : इंडिया टीवी  

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।