लोड हो रहा है...

बांग्लादेश के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल पर लगी भीषण आग

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

ढाका. बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में शनिवार (18 अक्टूबर 2025) को दोपहर करीब 3 बजे आग लग गई. हालत ये हो गई कि एयरपोर्ट अथॉरिटी को सभी उड़ाने तुरंत रोकनी पड़ीं. दिल्ली से ढाका जा रही फ्लाइट का रूट चेंज कर कोलकाता भेज दिया गया. एयरपोर्ट के कार्गो विलेज में लगी आग की लपटों के कारण की किलोमीटर तक आसमान धुआं-धुआं हो गया.

कई फ्लाइट्स के रूट डायवर्ट किए गए

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया एयरपोर्ट के कार्गो क्षेत्र में दोपहर 2:15 बजे आग लग गई. उन्होंने बताया कि इस वजह से कई फ्लाइट्स के रूट डायवर्ट कर दिए गए तो कई को रद्द कर दिया गया. अभी तक आग लगने की वजह और नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के अनुसार आग की सूचना मिलते ही फायरफाइटिंग यूनिट्स मौके पर पहुंची है. बाद में बांग्लादेश एयर फोर्स और नेवी की फायर यूनिट्स भी आग बुझाने के लिए पहुंची. इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

9 विमानों को चटगांव डायवर्ट किया गया

बांग्लादेश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAB) के अधिकारियों ने बताया, वायुसेना की फायरफाइटिंग यूनिट्स भी अब बचाव अभियान में शामिल हो गई है. सभी विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ रोक दिए गए हैं. सभी विमान सुरक्षित हैं. ढाका में लैंडिंग करने वाली अलग-अलग एयरलाइनों की कम से कम 9 विमानों को चटगांव स्थित शाह अमानत और उत्तर-पूर्वी सिलहट स्थित उस्मानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है.

5 दिनों के भीतर आग लगने की तीसरी बड़ी घटना

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सेना, वायु सेना, नौसेना और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के कर्मी अग्निशमन और बचाव कार्यों में शामिल हुए. पांच दिनों के भीतर बांग्लादेश में आग की यह तीसरी बड़ी घटना है. चटगांव में एक आठ मंजिला फैक्ट्री की इमारत गुरुवार (16 अक्टूबर 2025) को भीषण आग में पूरी तरह नष्ट हो गई. उससे पहले मंगलवार (14 अक्टूबर 2025) को ढाका में एक चार मंजिला कपड़ा फैक्ट्री और एक केमिकल वेयरहाउस में आग लगने से 16 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

- Advertisement -

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।