शनिवार, जून 13 2026 | 09:25:38 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / आतंकवादी दिल्ली में “शू-बम” का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे थे

आतंकवादी दिल्ली में “शू-बम” का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे थे

Follow us on:

नई दिल्ली. दिल्ली धमाके की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और बात सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉक्टर उमर नबी ने जूतों के जरिए बम को एक्टिवेट किया था।

आई-20 कार के अदंर मिले जूते

जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े फिदायीन हमलावर डॉक्टर उमर नबी ने ‘शू बम’ की तरह काम किया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को घटनास्थल से ऐसे फोरेंसिक और भौतिक साक्ष्य मिले हैं, जिससे साबित होता है कि उमर ने शू बम का इस्तेमाल किया है। दरअसल, जांच एजेंसी को धमाके वाली आई-20 कार के अदंर से जूते मिले हैं।

जूते में छुपी थी धातु जैसी चीज

दरअसल, जांच टीम को कार के दाहिने अगले टायर के पास ड्राइवर की सीट के नीचे से जूता मिला। जूते के अंदर एक धातु जैसा पदार्थ है। अब तक की जांच के आधार पर माना जा रहा है कि विस्फोट को सक्रिय करने के लिए इसी का इस्तेमाल किया गया था। टायर और जूते दोनों पर संवेदनशील विस्फोटक टीएटीपी के निशान मिल हैं, जिससे यह संभावना और बड़ गई है कि उमर ने विस्फोट करने के लिए अपने जूते में कोई मैकेनिज्म छिपा रखा था।

फरीदाबाद मॉड्यूल के तहत धमाका!

बता दें कि 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण धमाका हुआ था। इस धमाके में 13 लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैसे तो इस हमले को डॉक्टर उमर नबी ने अंजाम दिया था, लेकिन इस हमले के पीछे एक पूरा आतंकी गिरोह था, जिसे फरीदाबाद मॉडल नाम दिया गया। इस आतंकी मॉड्यूल में काम करने वाले एक दर्जन डॉक्टरों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।

साभार : नवभारत टाइम्स

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

भारतीय नौसेना की परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत समुद्र में गश्त करती हुई.

बड़ा रणनीतिक बदलाव: क्या भारत ने पहली बार तैनात किए हैं लाइव परमाणु वारहेड? जानें SIPRI रिपोर्ट की पूरी सच्चाई

नई दिल्ली । मंगलवार, 09 जून 2026 स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की साल …