लोड हो रहा है...

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर जारी, 5 दिसंबर को होगी रिलीज

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. रणवीर सिहं की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर आज जारी हो चुका है। 4 मिनट 7 सेकेंड का ये ट्रेलर एक्शन सीन, बेहतरीन डायलॉग्स और खून-खराबे से भरपूर है। ट्रेलर में अर्जुन रामपाल का इंटेंस लुक नजर आया है।

ट्रेलर की शुरुआत ISI के मेजर इकबाल बने अर्जुन रामपाल के डायलॉग, ‘मेजर इकबाल जिन पर मेहरबान हो जाएं, उनका मुस्तकबिल बदल जाता है’ से होती है।

ट्रेलर में अगला परिचय रणवीर सिंह के किरदार का होता है, जो फिल्म में RAW के खुफिया एजेंट की भूमिका में हैं।

आर.माधवन ने फिल्म में अजय सान्याल की भूमिका निभाई है। उनके किरदार का परिचय डायलॉग- ‘मुंह तोड़ने के लिए मुट्ठी बंद करना जरूरी है’ से होता है। इसी तरह ट्रेलर सभी किरदारों के बेहतरीन डायलॉग्स से भरपूर है।

- Advertisement -

रहमत डकैत का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना का लुक बेहद इंटेंस है। वो फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनका डायलॉग है- ‘जो वादा किया गया, उसे भूलने की गुस्ताखी मत करना, रहमान डकैत की दी हुई मौत बड़ी कसाई-नुमा होती है’।

संजय दत्त की ट्रेलर में बेहतरीन एंट्री दिखाई गई है, जिसका बैकग्राउंड म्यूजिक स्कोर भी काफी शानदार है।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भावुक हुए रणवीर सिंह

मंगलवार को फिल्म धुरंधर का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद रही। इस दौरान रणवीर सिंह मीडिया से बातचीत में काफी भावुक हो गए। नम आंखों के साथ एक्टर पसीना पोछते दिखे।

5 दिसंबर को रिलीज होगी धुरंधर

फिल्म धुरंधर को निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो इससे पहले फिल्म ऊरीः द सर्जिकल स्ट्राइक बना चुके हैं। जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का कंपोजिशन शाश्वत ने किया है, जिसमें सिंगर जैस्मिन और हनुमानकाइंड ने आवाज दी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन फीमेल लीड हैं।

साभार : दैनिक भास्कर

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।