लोड हो रहा है...

पंजाब निकाय चुनाव में अब तक घोषित परिणामों में 50 प्रतिशत पर आम आदमी पार्टी का कब्जा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

चंडीगढ़. पंजाब निकाय चुनाव परिणाम में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की लहर में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी जैसे विपक्षी दल काफी पीछे रह गए हैं. जिला परिषद चुनाव और पंचायत चुनाव के कुल घोषित परिणामों की बात करें तो पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आप का आंकड़ा एक हजार के पार कर गया है. अभी तक के जिला परिषद चुनाव के नतीजों को देखें तो आप का आंकड़ा 50 फीसदी से पार कर गया है. जबकि कांग्रेस और अकाली दल 20-20 फीसदी सीटें ही हासिल कर पाए हैं. पंचायत चुनाव में भी आप की आंधी दिख रही है. आप ने मतदान वाली 2486 सीटों से करीब एक हजार सीटें अपनी झोली में डाल ली हैं.

जिला परिषद चुनाव 

आप- 201
कांग्रेस-60
अकाली-39
बीजेपी-04
बसपा-03
अन्य-10
22 सीटों पर आप उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव
(324 में से 322 के घोषित नतीजे) 

पंचायत समिति चुनाव 2025

आप- 977
कांग्रेस-487
अकाली-290
बीजेपी-56
बसपा-26
अन्य-112
352 सीटों पर निर्विरोध चुनाव
(2486 में से अब तक के घोषित नतीजे) 

जिला परिषद चुनाव में आप ने आधी सीटें जीतीं

पंजाब में जिला परिषद चुनाव के 346 जोन हैं, जिसमें 22 सीटों पर निर्विरोध आप प्रत्याशी जीते थे. जबकि बाकी 324 जोन की बात करें तो 18 दिसंबर की दोपहर 322 जोन में नतीजे घोषित किए जा चुके हैं. इसमें आधे से अधिक यानी 201 जोन में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं. जबकि अकाली दल के हाथ में 39 और कांग्रेस के पास 60 सीटें आई हैं. बसपा को तीन और निर्दलीयों के खाते में 7 सीटें गई हैं. निर्विरोध और जीते प्रत्याशियों को मिला दें तो आप का आंकड़ा 223 तक पहुंच जाता है.

- Advertisement -

पंचायत समिति चुनाव 2025 में आप की आंधी

पंजाब पंचायत समिति चुनाव में 2388 जोन थे. इसमें 2300 के अपडेटेड फाइनल रिजल्ट आए हैं. इसमें से 352 सीटों पर पहले ही निर्विरोध चुनाव हो चुका है, जिसमें 339 में तो आप के उम्मीदवार बिना मुकाबले के जीत गए. वहीं जिन सीटों पर चुनाव हुआ, उनकी बात करें तो आप का आंकड़ा 977 तक पहुंच गया है. जबकि कांग्रेस 487 और अकाली दल 290 जोन ही जीत पाए हैं. बीजेपी 56 और बसपा 26 पर ही ठिठक गई. अन्य के खाते में 112 जोन आए हैं.

आम आदमी पार्टी ने अमृतसर जिला परिषद की 24 में से 19 सीटें जीती हैं, यहां बाकी पांच सीटों में एक कांग्रेस और चार अकाली दल को मिली हैं. गुरदासपुर जिला परिषद चुनाव में आप को 17 और कांग्रेस को आठ सीटें मिलीं. बीजेपी और अकाली यहां शून्य पर रहे.लुधियाना जिला परिषद चुनाव की बात करें तो 11 सीटें आप, कांग्रेस 8, अकाली 3 और अन्य के खाते में तीन सीटें आई हैं. मालेरकोटला की 10 में से सात सीटें आप ने जीती हैं. मोगा जिला परिषद चुनाव में 15 में से 11 सीटें आपकी झोली में गई हैं. जबकि 1 सीट कांग्रेस और 3 एसएडी को मिली हैं.पटियाला जिला परिषद की 23 में से 19 सीटें आप को और 2-2 कांग्रेस-अकाली को मिली हैं. संगरूर जिला परिषद की 18 में से 15 सीटें आम आदमी पार्टी को मिली हैं.

साभार : एनडीटीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

- Advertisement -

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।