लोड हो रहा है...

छात्रों के समग्र विकास के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन के पुरस्कार वितरण का प्रेरक आयोजन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नागपुर, 18 मार्च, 2025: जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय, कलांबी में मंगलवार को अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 26 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें सातवीं कक्षा की सोनाक्षी गामे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, खुशी तिकले ने द्वितीय स्थान हासिल किया और पूर्वा खेरेडे तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन चित्रकला बनाने वाली बालिकाओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को ड्रॉइंग बुक और स्केच पेन सेट प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्री विनोद भोयर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कैलाश राऊत, शिक्षक श्री प्रशांत रशिंकर के साथ ही अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके समग्र विकास में सहायक रहा। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -

Featured Article

 

 

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

- Advertisement -

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।