रविवार, सितंबर 20 2026 | 11:55:43 PM

2028 तक भारत का पहला सात नैनोमीटर कंप्यूटर चिप हो जाएगा तैयार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. भारत का पहला स्वदेशी डिजाइन किया गया सात नैनोमीटर कंप्यूटर प्रोसेसर ‘शक्ति’ 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है। इसे भविष्य में स्थानीय चिप प्लांट में उत्पादित किया जा सकेगा। आइआइटी मद्रास की टीम ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को यह जानकारी दी। मंत्री के इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से पता चलता है कि उन्होंने टीम को चिपसेट के स्वदेशी उत्पादन की तैयारी के लिए हरी झंडी दे दी है, जिसका उपयोग आइटी सर्वर में किया जा सकता है।

वैष्णव ने वीडियो में कहा- ‘हम 28 नैनोमीटर से सात नैनोमीटर तक का सफर तय कर रहे हैं ताकि भविष्य में इसे हमारे फैब में लोड किया जा सके।’ आइआइटी मद्रास की एक टीम द्वारा विकसित किया जा रहा यह प्रोसेसर वित्तीय, संचार, रक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों के लिए कंप्यूटर सर्वरों में मददगार साबित होगा। वर्तमान में मोबाइल फोन, कंप्यूटर और सर्वर जैसे उच्च तकनीक वाले उपकरण ज्यादातर तीन से सात नैनोमीटर के बीच के आकार के चिप का उपयोग करते हैं।

साभार : दैनिक जागरण

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।