शनिवार, जून 20 2026 | 01:13:55 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / नाइजीरिया में तेल से भरे टैंकर में ब्लास्ट से अब तक 86 लोगों की मौत

नाइजीरिया में तेल से भरे टैंकर में ब्लास्ट से अब तक 86 लोगों की मौत

Follow us on:

एबूजा. नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में एक गैसोलीन टैंकर में हुए विस्फोट के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या 86 पहुंच गई है. शनिवार सुबह हुए इस विस्‍फोट के बाद से ही यहां हालात बहुत खराब हैं. देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने बताया कि अब तक 86 लोग मारे जा चुके हैं. यह विस्फोट शनिवार तड़के नाइजर प्रांत के सुलेजा क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब कुछ लोग दुर्घटनाग्रस्त तेल के एक टैंकर से जेनरेटर का उपयोग कर गैसोलीन को दूसरे ट्रक में स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे थे.

गैसोलीन ट्रांसफर करते समय हुआ विस्‍फोट

जेनरेटर के जरिए टैंकर से ईंधन ट्रांसफर करते समय उससे विस्फोट हो गया, जिसके कारण गैसोलीन स्थानांतरित करने वाले लोगों और आसपास खड़े लोगों की मृत्यु हो गई. विस्‍फोट इतना भयंकर था कि कई लोग तुरंत मारे गए. वहीं समय के साथ मृतकों की संख्‍या बढ़ती जा रही है. विस्‍फोट के बाद यहां भारी चीख-पुकार मच गई. मारे गए अधिकांश पीड़ितों में गरीब स्थानीय निवासी शामिल हैं.

जलकर राख हो गए लोग

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के हुसैनी ईसा ने बताया कि 55 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका सुलेजा क्षेत्र के तीन अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है. यहां मौजूद अधिकारी ने बताया कि ये हादसा इतना भयंकर था कि कुछ लोग तो जलकर राख हो गए. साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि मृतकों की संख्या 86 से अधिक हो सकती है. उन्होंने कहा, ”फोरेंसिक जांच के बिना हमें मृतकों की सटीक संख्या ज्ञात नहीं हो पाएगी.” बता दें कि यहां के जिगावा राज्य में पिछले साल अक्तूबर में इसी तरह की दुर्घटना हुई थी, जिसमें 147 लोग मारे गए थे.

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

 

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

एक विस्तृत इन्फोग्राफिक, जो सऊदी अरब के Qiwa प्लेटफ़ॉर्म द्वारा वर्क वीजा नियमों में किए गए हालिया और महत्वपूर्ण बदलावों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इन्फोग्राफिक तीन मुख्य भागों में विभाजित है, जिसमें शीर्षक हिंदी में लिखा है: "सऊदी अरब वर्क वीजा नियमों में बड़ा बदलाव: भारतीय प्रोफेशनल्स पर असर"।

सऊदी अरब का नया वीजा नियम: भारतीय प्रोफेशनल्स और स्टार्टअप्स पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या बदले नियम

रियाद । गुरुवार, 18 जून 2026 सऊदी अरब जाने की इच्छा रखने वाले भारतीय प्रोफेशनल्स …