लोड हो रहा है...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार रात सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ रात करीब 8 बजे तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी कि सामान्य क्षेत्र में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों से संपर्क हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला और इलाके को घेर लिया।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मुठभेड़ में कितने आतंकी शामिल थे और किसी के हताहत होने की पुष्टि भी नहीं हुई है। फिलहाल सुरक्षाबलों का अभियान जारी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

SHABD, September 20, 2025

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।