लोड हो रहा है...

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने भारत के साथ आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में गठबंधन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

ब्रासीलिया. ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने भारत के साथ रणनीतिक गठबंधन करने की योजना का जिक्र करते हुए वीडियो जारी किया है. भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए लूला ने अगले साल भारत की यात्रा करने की भी योजना बना रहे हैं. इससे पहले ब्राजील के उप-राष्ट्रपति गेराल्डो ने हाल ही में भारत की यात्रा की थी. ब्राजील के दोनों ने मुखिया भारत में व्यापार, निवेश के अवसर तलाशने में जुटे हुए हैं.

इन क्षेत्र में गठबंधन की तैयारी

ब्राजील राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा की तरफ से भारत के साथ राजनीतिक और आर्थिक के साथ तकनीकी के क्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए एक गठबंधन करने की तैयारी कर रहे हैं. लूला ने यह घोषणा ब्राजील के उप-राष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन के भारत दौरे के तुंरत बाद की हैं.

ब्राजील के सुनहरा भविष्य

लूला ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए भारत की पॉवर और क्षमता की जमकर तारीफ करते हुए ब्राजील के सुनहरे भविष्य के लिए असाधारण पार्टनर बताया है. उप-राष्ट्रपति की भारत यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए लूला ने इंडियन मार्केट को लेकर गठबंधन की इच्छा जाहिर की है जो दोनों देशों की अर्थव्यवस्था कोमजबूत करेगा.

ट्रंप ने लगाया टैरिफ

राष्ट्रपति लूला का भारत के साथ राजनीतिक गठबंधन की इच्छा जाहिर करना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं क्योकि, अगस्त महीने में डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के कई सामान पर 50 प्रतिशत ट्रैक्स लगा दिया था. भारत और ब्राजील का एक दूसरे के प्रति दोस्ताना रिश्ता बताते हुए लूला ने कहा ब्राजील के लोग भारतियों को पसंद करते हैं और भारत के लोग ब्राजील को इसलि़ए हम एक मजबूत रणनीतिक गठबंधन बनाने की योजना बना रहे हैं.

- Advertisement -

साभार : जी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।