लोड हो रहा है...

सरकार ने दुबई एयर शो में भारतीय एलसीए तेजस एमके-1 के कथित तेल रिसाव वीडियो को खारिज किया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे दुबई एयर शो के दौरान भारतीय एलसीए तेजस एम के -1 में तेल रिसाव से जुड़े वीडियो को खारिज कर दिया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने बताया कि यह दावा फर्जी है। इकाई ने यह भी बताया कि वीडियो में विमान से पानी को नियमित रूप से जानबूझकर निकालते हुए दिखाया गया है। यह दुबई जैसे आर्द्र परिस्थितियों में संचालित होने वाले विमानों के लिए एक मानक प्रक्रिया है। पत्र सूचना कार्यालय ने कहा कि आधारहीन प्रचार के जरिए युद्धक विमान की तकनीकी विश्‍वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के कुछ एकाउंट्स जानबूझकर झूठी दावेदारी कर रहे हैं। सरकार ने नागरिकों से इन्‍हें साझा करने से पहले सूचना की जांच करने का आग्रह किया है।

SHABD

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

- Advertisement -

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।