लोड हो रहा है...

हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए दूसरी सबसे तेज टी20 फिफ्टी जड़ी, युवराज सिंह अभी भी आगे

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी। टीम इंडिया इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिसमें हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर्स में 231 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही। हार्दिक पांड्या के बल्ले से इस मुकाबले में 25 गेंदों में 63 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली।

हार्दिक ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे, युवराज सिंह का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के मैदान पर जब हार्दिक पांड्या आखिरी टी20 मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरे तो उस समय तक टीम इंडिया ने 115 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने मैदान पर उतरने के साथ ही आक्रामक बल्लेबाजी करने का इरादा अपना जाहिर कर दिया था, जिसमें साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के लिए उन्हें रोक पाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं दिखा। हार्दिक ने जब सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया तो उसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए, जिसमें उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा।

भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • युवराज सिंह – 12 गेंद बनाम इंग्लैंड (साल 2007)
  • हार्दिक पांड्या – 16 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2025)
  • अभिषेक शर्मा – 17 गेंद बनाम इंग्लैंड (साल 2025)
  • केएल राहुल – 18 गेंद बनाम स्कॉटलैंड (साल 2021)
  • सूर्यकुमार यादव – 18 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2022)

हार्दिक का कमबैक सीरीज में दिखा शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जो एशिया कप 2025 में लगी चोट के बाद इस सीरीज में पूरी तरह से फिट होकर वापसी कर रहे थे, जिसके बाद उनका बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। हार्दिक इस सीरीज में 2 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए हैं।

साभार : इंडिया टीवी

- Advertisement -

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।