गुरुवार, जुलाई 09 2026 | 06:00:28 PM
Breaking News
Home / राज्य / पंजाब / पंजाब पुलिस ने अमृतसर में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

Follow us on:

चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए अमृतसर से दो आतंकियों को रॉकेट लॉन्चर के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान मक्खन दीप सिंह उर्फ मेहक और आदित्य उर्फ आदि के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG)बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल राज्य में किसी बड़े टारगेटेड टेरर अटैक में किया जाना था.

फिरोजपुर जेल में बंद इस अपराधी से संपर्क में थे

पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की के संपर्क में थे, जो इस समय फिरोजपुर जेल में बंद है. यह माना जा रहा है कि विक्की जेल के अंदर से ही पाकिस्तान के आईएसआई नेटवर्क से जुड़कर राज्य में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा था.

दोनों के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि उन सभी कड़ियों तक पहुंचा जा सके जो सीमा पार से संचालित आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं.

डीजीपी ने कहा कि पुलिस आतंकवाद और संगठित अपराध के नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने जोर दिया कि पंजाब पुलिस ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी और राज्य की शांति, सौहार्द और स्थिरता बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों की यह खेप किन रास्तों से आई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे होने के कारण पंजाब में आतंकवादी संगठनों की लगातार कोशिश रहती है कि यहां माहौल अस्थिर किया जाए, लेकिन पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई ने एक बार फिर से एक बड़ी घटना होने से टाल दिया.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

पंजाब के धूरी में माथे पर काली पट्टी बांधकर 'I Am Teacher, Not A Criminal' की तख्ती लिए प्रदर्शन करते ETT 5994 शिक्षक

सीएम भगवंत मान के हलके में गरमाया शिक्षकों का आंदोलन; माथे पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

संगरूर । शुक्रवार, 19 जून 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र …