लोड हो रहा है...

अभिनेत्री नोरा फतेही गाड़ी का एक्सीडेंट होने से मामूली रुप से हुई घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही का शुक्रवार करीब 4 बजे उपनगरीय अंबोली के लिंक रोड के पास एक छोटा सा कार एक्सीडेंट हो गया. कार दुर्घटना में अभिनेत्री मामूली रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने इस सिलसिले में विनय सकपाल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. जिसका उम्र 27 साल की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार विनय ने ही कथित तौर पर कार को टक्कर मारी थी, जिसमें अभिनेत्री सवार थीं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि विनय शराब के नशे में था. नोरा सनबर्न संगीत समारोह में एक हिस्सा लेने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ.

रैश ड्राइविंग का केस दर्ज

जानकारी के अनुसार उन्हें फर्स्ट एड के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि इस घटना के बावजूद, उन्होंने फेस्टिवल में परफॉर्म करने का फैसला किया. मुंबई पुलिस ने कहा, उन्हें तुरंत फर्स्ट एड के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई. नशे में धुत ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने नशे में धुत ड्राइवर के खिलाफ रैश ड्राइविंग और नशे में गाड़ी चलाने से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

बता दें सनबर्न, जो पारंपरिक रूप से गोवा में होता है, इस साल मुंबई में हो रहा है. 3 दिन का यह गाला 21 दिसंबर को खत्म होगा. साल 2007 में शुरू हुआ सनबर्न, शुरू में गोवा के वागाटोर में होता था. बाद में, यह 2016 से 2018 तक पुणे में शिफ्ट हो गया और फिर गोवा लौट आया. और अब, फैंस मुंबई में इसका नया एडिशन देख रहे हैं.

साभार : एनडीटीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।