रविवार, सितंबर 20 2026 | 02:11:08 PM

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 27 की मौत, अमित शाह पहुंचे

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

जम्मू. जम्मू-कश्मीर में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक यूएई और एक नेपाल का पर्यटक और 2 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने यूपी से आए शुभम द्विवेदी से नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी। शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। वो हनीमून पर यहां आया था।

आतंकियों ने दूसरे पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। प्रशासन ने आतंकी हमले में एक मौत की बात कही थी, लेकिन करीब 4 घंटे बाद न्यूज एजेंसी ने 26 मौतों की जानकारी दी। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया है। हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है।

अपडेट्स:

  1. PM मोदी यूएई दौरा अधूरा छोड़कर वापस लौट रहे हैं। कल दिल्ली में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) बैठक में हिस्सा लेंगे।
  2. घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंच गए हैं। वे राजभवन में सेना और प्रशासन के अफसरों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं।
  3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली है।
  4. पहलगाम हमले के विरोध में जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बुधवार को जम्मू बंद बुलाया है।
  5. NIA की टीम बुधवार को हमले की जांच के लिए पहलगाम पहुंचेगी।
  6. पहलगाम की घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और दूसरे शहरों में अलर्ट जारी किया गया है।
  7. विश्व हिंदू परिषद देशभर में आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।

मरने वालों के नाम 1. मनुज नाथ (कर्नाटक) 2. शिवम मोगा (कर्नाटक) 3. लेफ्टिनेंट विंजय नरवाल (हरियाणा) 4. शुभम द्विवेदी (यूपी) 5. दिलीप डेसले (महाराष्ट्र) 6. अतुल मोहने (महाराष्ट्र) 7. सैयद हुसैन शाह (अनंतनाग) 8. सुदीप नेवपाने (नेपाल) 9. बिटन अधकेरी उधवानी कुमार (यूएई) 12. संजय लेले 13. हिम्मत कलाथय 14. प्रशांत कुमार 15. मनीष रंजन (हैदराबाद) 16. रामचन्द्रन 17. शलिंदर कल्पिया 18. दिनेश मिरानिया (छत्तीसगढ़)

घायलों के नाम 1. विनो भट्ट (गुजरात) 2. एस बालचंद्रू (महाराष्ट्र) 3. अभिजवन राव (कर्नाटक) 4. संतरू (तमिलनाडु) 5. साहसी कुमारी (उड़ीसा) 6. डॉ. परमेश्वर 7. माणिक पाटिल 8. रिनो पांडे

इमरजेंसी हेल्प डेस्क नंबर

अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9596777669 और 01932225870 जारी किए हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर 9419051940 जारी किया है। श्रीनगर पुलिस की हेल्प डेस्क इमरजेंसी नंबर 0194-2457543, 0194-2483651, एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद का नंबर 7006058623 जारी किया है। ​​​​

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

- Advertisement -

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।