सोमवार, अगस्त 17 2026 | 11:46:09 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का फर्स्ट लुक जारी, दिखेंगे सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का फर्स्ट लुक जारी, दिखेंगे सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल

Follow us on:

मुंबई. फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अपनी कमाल की स्टोरी टेलिंग, लैविश सेट्स और दमदार स्टारकास्ट के लिए जाने जाते हैं. उनकी हर एक फिल्म लोगों का दिल जीत लेती है. अब फिल्म मेकर एक बार फिर से दर्शकों के लिए एक फ्रेश लव स्टोरी ‘दो दीवाने सहर में’ लेकर आ रहे हैं. जिसमें पहली बार एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर रोमांस करते नजर आने वाले हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है. साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है.

फिल्म का पहला लुक जारी

 ‘दो दीवाने सहर में’ (Do Deewane Shaher Mein) के मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक एनिमेटेड वीडियो जारी किया है. जिसमें फिल्म को लेकर हर एक जानकारी शेयर की गई है. फिल्म में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) रोशनी और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) शशांक का किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली जी स्टूडियोज के साथ मिलकर बना रहे हैं. वहीं, मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्ट भी जारी किया है, जिसमें  मृणाल और  सिद्धांत का चेहरा रिवील किया गया है.

कब रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स ने फिल्म के पहले लुक को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा- ‘दो दिल एक सहर और एक इम्परफेक्ट प्रेम कहानी. इस वैलेंटाइन्स डे आपको इश्क से इश्क हो जाएगा. दो दीवाने सहर में 20 फरवरी 2026.’ यानि ये फिल्म अगले साल  वैलेंटाइ डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. बता दें कि संजय लीला भंसाली इस फिल्म के डायरेक्टर नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर हैं. वहीं, पिछले काफी समय से भंसाली आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणवीर कपूर संग लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. वहीं, अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है.

साभार : न्यूजनेशन

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Kangana Ranaut in Bharat Bhhagya Viddhaata movie scene on ZEE5

OTT Releases 14 August 2026: स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर Netflix, ZEE5 और Lionsgate Play पर आईं धमाकेदार फ़िल्में

मुंबई | शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड (Independence …