रविवार, सितंबर 06 2026 | 02:36:17 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बॉयलर फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बॉयलर फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 15 लोगों की मौत

Follow us on:

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में शुक्रवार को बड़ा धमाका हुआ। पंजाब प्रांत में एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना भीषण थी कि कई बिल्डिंग भी ढह गईं।

पंजाब के फैसलाबाद जिले के मलिकपुर इलाके में शुक्रवार को एक रासायनिक कारखाने के बॉयलर में बड़ा विस्फोट हुआ। इससे पूरी फैक्ट्री जमीदोज हो गई। साथ ही पास की इमारतें भी ढह गईं। फैसलाबाद के उपायुक्त राजा जहांगीर अनवर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। अब तक मलबे से 15 शव निकाले जा चुके हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। कहा कि मलबे के नीचे और भी लोग दबे हो सकते हैं। बचाव दल मलबा हटाने में लगा है।

पंजाब के IG उस्मान अनवर ने निर्देश दिया कि रेस्क्यू 1122, अग्निशमन विभाग और सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी सहायता दी जाए। पंजाब की सीएम मरियम नवाज ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। साथ ही फैसलाबाद कमिश्नर से घटना के बारे में विस्तार से रिपोर्ट मांगी है।

इससे पहले हाल ही में पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर के ट्रैक पर बम लगा दिया था। हालांकि ट्रेन के गुजरने के बाद ही बम फटा। इससे किसी की जान नहीं गई। इशसे पहले भी ट्रेन में कई बार बम फोड़ने की कोशिश हो चुकी है।

गत मार्च में भी बलूचों ने पेशावर जाने वाली ट्रेन पर भी हमला किया था। 18 जून को एक ट्रेन पर हमला किया गया। इसकी जिम्मेदारी बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने ली थी। इसके बाद 7 और 10 अगस्त, 23 सितंबर, 7 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को भी पाकिस्तान में ट्रेनों पर हमले हो चुके हैं।

साभार : न्यूज24

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

म्यांमार नेशनल एयरलाइंस का ATR-72-600 यात्री विमान म्यितकीना हवाई अड्डे पर।

म्यांमार प्लेन पर ड्रोन अटैक से जुड़ा विदेशी नागरिकों का कनेक्शन: NIA का दिल्ली कोर्ट में बड़ा खुलासा

नाएप्यीडॉ । शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली की एक विशेष …