लोड हो रहा है...

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले दिन पहली पारी में 6 विकेट खोकर बनाए 247 रन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. एडन मार्क्रम को 4 रन पर जीवनदान मिला, जब केएल राहुल ने उनका कैच छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. मार्क्रम पहले सेशन में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए, इसी के साथ सेशन का अंत हुआ.

दूसरे सेशन के पहले ही ओवर में कुलदीप यादव ने रयान रिकेल्टन को कैच आउट कराया. रिकेल्टन ने 35 रन बनाए. लेकिन इसके बाद टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की, दोनों ने दूसरे सेशन में दूसरा विकेट नहीं गंवाया.

लेकिन तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की. तीसरे सेशन का पहला विकेट रवींद्र जडेजा ने टेम्बा बावुमा के रूप में लिया, इस पर यशस्वी ने शानदार कैच पकड़ा. बावुमा ने 41 रन बनाए. इसके बाद कुलदीप यादव नए ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में बड़ा विकेट लिया. स्टब्स 49 रन बनाकर आउट हुए, वह अपने अर्धशतक से 1 रन से चूक गए.

इसके बाद कुलदीप यादव ने विलेम मुल्डर के रूप में इस पारी का अपना तीसरा विकेट लिया. दिन का खेल खत्म होने से पहले ऋषभ पंत ने नई गेंद ली, अगले ही ओवर (82वें ओवर) में मोहम्मद सिराज ने टोनी डी जोरजी के रूप में दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट लिया.

- Advertisement -

पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाकर 247 रन बना लिए हैं. सेनुरन मुथुसामी 45 गेंदों में 25 और कैइल वेरेन्ने 4 गेंदों में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

- Advertisement -

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।