लोड हो रहा है...

अमेरिका में भारतीय ट्रक ड्राइवर को सड़क दुर्घटना में 3 की मौत के आरोप में किया गया गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

वाशिंगटन. अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के लिए 21 वर्षीय भारतीय युवक जसनप्रीत सिंह को जिम्मेदार ठहराया गया है, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा था. पुलिस के अनुसार, वह नशे की हालत में ट्रक चला रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई. आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा सैन बर्नार्डिनो काउंटी फ्रीवे पर हुआ, जब जसनप्रीत सिंह का सेमी-ट्रक धीमी गति से चल रही गाड़ियों से जा टकराया. ट्रक के डैशकैम में हादसे का वीडियो कैद हुआ, जिसमें ट्रक एक SUV से टकराता दिखा. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए.

नशे में ड्राइविंग की पुष्टि

पुलिस जांच में पाया गया कि जसनप्रीत ने ब्रेक तक नहीं लगाए और वह ड्रग्स के असर में गाड़ी चला रहा था. कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल अधिकारी रोड्रिगो जिमेनेज ने बताया, उसे अस्पताल ले जाया गया और मेडिकल जांच में साबित हुआ कि वह नशे में था.’

अवैध प्रवास और गिरफ्तारी

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने पुष्टि की है कि जसनप्रीत सिंह के पास अमेरिका में वैध इमिग्रेशन स्टेटस नहीं है. वह कथित तौर पर 2022 में दक्षिणी सीमा पार कर अमेरिका में दाखिल हुआ था और ‘नजरबंदी के विकल्प’ नीति के तहत देश के अंदर छोड़ दिया गया था. अब उसकी गिरफ्तारी के बाद यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) ने उसके खिलाफ इमिग्रेशन डिटेनर जारी किया है.

- Advertisement -

पहले भी सामने आया है ऐसा मामला

यह घटना पहली नहीं है. अगस्त 2024 में भी हरजिंदर सिंह नाम के एक अन्य भारतीय प्रवासी ने फ्लोरिडा के फोर्ट पीयर्स में एक ट्रक हादसा किया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी. वह भी 2018 में गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था और बाद में वहां से कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस हासिल किया था.

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

- Advertisement -

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।