लोड हो रहा है...

विराट कोहली बने दूसरे सबसे अधिक बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय क्रिकेटर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में लगातार दूसरे मैच में भी जीरो यानी डक पर आउट हो गए. इसी के साथ विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. बता दें कि विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के लिए यह रिकॉर्ड उनके शानदार करियर पर एक धब्बा है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड के मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 4 गेंदों का सामना किया, लेकिन बिना खाता खोले जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. कोहली लगातार दूसरे मैच में डक पर आउट हुए. इससे पहले पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में 8 गेंदों का सामना करने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए थे.

पहली बार लगातार जीरो पर आउट हुए विराट कोहली

विराट कोहली के 17 साल के वनडे करियर में पहली बार हुआ है, जब वह लगातार 2 मैचों में जीरो पर आउट हुए हैं. विराट कोहलीा का एडिलेड के मैदान पर शानदार प्रदर्शन रहा है. यहां विराट 2 वनडे शतक जड़ चुके हैं, लेकिन इस बार वो यहां खाता भी नहीं खोल पाए. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने उन्हें LBW आउट किया.

विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

विराट कोहली ने इस आउट के साथ अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. दरअसल कोहली अपने करियर में कुल 40वीं बार डक पर आउट हुए हैं. इसी के साथ वो भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाली दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.  उन्होंने तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की बराबरी कर ली है. ये एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसकी उम्मीद ना विराट और ना ही उनके फैंस ने की होगी. इस लिस्ट में पहले नंबर पर तेज गेंदबाज जहीर खान हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 43 बार जीरो पर आउट हुए हैं.

- Advertisement -

साभार : न्यूजनेशन

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।