लोड हो रहा है...

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में एक पैसेंजर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 लोगों की मौत हो गई

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

जकार्ता. इंडोनेशिया में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मुख्य द्वीप जावा में हुए इस सड़क हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और कई यात्री घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब टोल रोड पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। इस बाद बस पहले सड़क पर बने कंक्रीट के डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई।

बस में सवार थे 34 लोग

इंडोनेशिया में हुए सड़क हादसे को लेकर अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बचाव टीमें मौके पर पहुंची हैं। खोज और बचाव एजेंसी के प्रमुख बुडियोनो ने बताया कि बस में 34 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि यह इंटर-प्रोविंस बस राजधानी जकार्ता से देश के पुराने शहर योग्याकार्ता जा रही थी। इसी दौरान सेंट्रल जावा के सेमारंग शहर में क्राप्याक टोल-वे पर एक घुमावदार मार्ग पर वह पलट गई।

घायलों की हालत गंभीर

बुडियोनो ने बताया कि पुलिस और बचाव दल दुर्घटना के लगभग 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर मारे गए 6 यात्रियों के शव बरामद किए। बुडियोनो ने बताया कि 10 अन्य लोगों की मौत अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि पास के 2 अस्पतालों में इलाज करा रहे 18 पीड़ितों में 5 की हालत गंभीर और 13 की क्रिटिकल थी।

भयानक था हदसा

बुडियोनो ने कहा, ”हादसा इतना भीषण था कि कई यात्री उछलकर गिर पड़े और बस में फंस गए।” टेलीविजन समाचार रिपोर्टों में दिखाया गया कि हादसे का शिकार हुई बस एक तरफ पलटी हुई थी। नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के कर्मियों समेत पुलिस और राहगीर भी मौके पर मौजूद थे। एम्बुलेंस पीड़ितों और मृतकों को दुर्घटनास्थल से दूर ले जा रही थी।

- Advertisement -

सिदोअर्जो प्रांत में हुआ था दर्दनाक हादसा

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इसी साल सितंबर के महीने में भी यहां दर्दनाक घटना हुई थी। हादसा इंडोनेशिया के सिदोअर्जो प्रांत में हुआ था। यहां इस्लामिक स्कूल की एक इमारत ढह गई थी जिसमें कई छात्रों की मौत हो गई थी।

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

- Advertisement -

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।