लोड हो रहा है...

चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

बीजिंग. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने की 30 तारीख को दक्षिण कोरिया में एक शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने दोनों नेताओं के बीच बैठक की पुष्टि की। राष्‍ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक होगी।

विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव के कारण यह बैठक संदिग्ध बनी हुई थी। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर चीन अपने दुर्लभ खनिजों के निर्यात से प्रतिबंध नहीं हटाता है तो वह नवंबर से चीनी सामान पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लागू कर सकते हैं। द्विपक्षीय बैठक एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक को ऑपरेशन (एपेक) शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में होगी, जो इस वर्ष 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में आयोजित होगा।

SHABD

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

- Advertisement -

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।