लोड हो रहा है...

पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

भोपाल. भारत में ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन हो रहा है, जिसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही है। 30 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज हुआ था और अब यह आखिरी चरण में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का 26वां मुकाबला 25 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाना है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का आमना-सामना होगा। इस मैच से पहले चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।दरअसल, इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ एक बाइक सवार युवक ने पीछा किया, जबकि उनमें से एक खिलाड़ी से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बाइक सवार ने की गलत हरकत

यह घटना गुरुवार यानी 23 अक्टूबर सुबह खजराना रोड क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों खिलाड़ी अपने होटल से निकलकर एक कैफे की ओर जा रही थीं, तभी एक बाइक सवार व्यक्ति उनका पीछा करने लगा। सब-इंस्पेक्टर निधि रघुवंशी ने बताया कि युवक ने पास आकर एक खिलाड़ी को अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की और फिर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों ने तुरंत अपनी टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क किया। उन्होंने स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय कर मदद के लिए वाहन भेजा। सूचना मिलते ही असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस हिमानी मिश्रा मौके पर पहुंचीं और दोनों खिलाड़ियों के बयान दर्ज किए। इसके बाद एमआईजी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 78 (पीछा करना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले के आरोपी की पहचान एक राहगीर की सतर्कता से हुई। उसने आरोपी की बाइक का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर आरोपी अकील खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, खान पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और अब पूरी घटना की जांच जारी है। इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ऐसे समय में जब इंदौर अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट आयोजन की मेजबानी कर रहा है।

- Advertisement -

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।