लोड हो रहा है...

चीन ने अमेरिका पर नेशनल टाइम सेंटर को हैक करने का लगाया आरोप

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

बीजिंग. अमेरिका पर चीन ने साइबर अटैक करने का आरोप लगाया है, चीन का कहना है कि अमेरिका की NSA (नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी) ने नेशनल टाइम सर्विस सेंटर को निशाना बनाया है. चीन ने अमेरिका पर गोपनीय जानकारी चुराने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस अटैक की वजह से देश के कम्युनिकेशन नेटवर्क, पावर सप्लाई और फाइनेंशियल सिस्टम जैसी जरूरी सेवाएं बाधित हो सकती है.

क्या है National Time Service Centre?

नेशनल टाइम सर्विस सेंटर Chinese Academy of Sciences के अंतर्गत एक शोध संस्थान है जो चीन का मानक समय तैयार करता है, उसका रखरखाव करता है और उसका प्रसारण करता है.

चुराया गया जरूरी डेटा

रॉयटर्स के मुताबिक, मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी दी है कि कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिससे पता चलता है कि 2022 में अमेरिकी एजेंसी ने फोन ब्रैंड की मैसेजिंग सेवा में खामी का फायदा उठाया और नेशनल टाइम सर्विस सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइस से डेटा और क्रेडेंशियल्स को चोरी किया गया.

इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर फोन किस ब्रैंड का था? मिनिस्ट्री ने जांच में यह भी पाया गया कि अमेरिका ने इंटरनल नेटवर्क सिस्टम पर हमले किए और 2023 और 2024 में हाई प्रेसिशन ग्राउंड बेस्ड टाइमिंग सिस्टम पर भी हमला करने का प्रयास किया. फिलहाल अमेरिकी दूतावास ने इस मामले में कोई भी जवाब नहीं दिया है. पिछले कुछ सालों में चीन और अमेरिका के बीच साइबर हमलों के आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है, और दोनों ही एक-दूसरे को अपना प्रमुख साइबर खतरा बता रहे हैं.

- Advertisement -

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।