लोड हो रहा है...

हरभजन सिंह और शिखर धवन सहित कई दिग्गज खिलाड़ी लीजेंड्स प्रो टी20 लीग में लेंगे हिस्सा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. भारत के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह और शिखर धवन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। ये दोनों प्लेयर्स आईपीएल में भी नहीं खेलते हैं। अब ये दिग्गज प्लेयर्स लीजेंड्स प्रो टी20 लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे। इनके अलावा इसमें ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन और साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन भी अपना जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे। लीजेंड्स प्रो टी20 लीग क्रिकेट के कई बड़े प्लेयर्स को साथ में लाती है।

लीग में कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा

लीजेंड्स प्रो टी20 लीग 26 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और टूर्नामेंट में कुल 90 दिग्गज प्लेयर्स खेलते हुए दिखाई देंगे। यह पूरा टूर्नामेंट एक ही जगह 1919 स्पोर्ट्ज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ताकि क्रिकेट फैंस के लिए ये किसी उत्सव से कम नहीं हो।

लीग के कमिश्नर बने माइकल क्लार्क

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए, क्लार्क ने कहा कि वह एक ऐसी लीग का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं जो इतने सारे टॉप खिलाड़ियों को एक साथ लाती है। भारत क्रिकेट के एक घर जैसा है और मेरे लिए एक खास स्थान रखता है। मैं इस नई भूमिका में लीजेंड्स प्रो टी20 लीग का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। गोवा एक शानदार मैदान है।

एसजी ग्रुप के रोहन गुप्ता ने कहा कि लीजेंड्स प्रो टी20 लीग के साथ हमारा उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है जो क्रिकेट की विरासत का सम्मान करते हुए फैंस को एक प्रतिस्पर्धी और आकर्षक अनुभव प्रदान करे। गोवा में खेल के कुछ महानतम नामों को एक साथ लाकर हम उनकी उपलब्धियों का जश्न मना सकते हैं। यह लीग इन दिग्गजों को एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

- Advertisement -

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।