रविवार, अगस्त 16 2026 | 07:38:03 PM
Breaking News
Home / व्यापार / भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, जापान को छोड़ा पीछे

भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, जापान को छोड़ा पीछे

Follow us on:

नई दिल्ली. भारत, जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बीवीआर सुब्रमण्यम ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने नीति आयोग शासी परिषद की 10वीं बैठक के बाद मीडिया से कहा कि भारत में आर्थिक माहौल अनुकूल है। उन्होंने कहा कि आज के समय भारत 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) का हवाला देते हुए सुब्रमण्यम ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी है। उन्होंने आगे कहा, केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से अर्थव्यवस्था के मामले में बड़े हैं।

टैरिफ रेट्स क्या होंगी, यह अनिश्चित है: बीवीआर सुब्रह्मण्यम

आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाल के बयान पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, टैरिफ रेट्स क्या होंगी, यह अनिश्चित है। लेकिन जिस तरह चीजें बदल रहीं हैं, हम मैन्युफैक्चरिंग के लिए सस्ती जगह होंगे। विशेषज्ञों की मानें तो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रह सकती है। देश की इकोनॉमी इस दौरान तेजी से बढ़ी है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Reserve Bank of India Mumbai headquarters building exterior view

RBI ने FCNR(B) Forex Swap Facility को 1 महीने पहले बंद करने का लिया फैसला: $52.3 बिलियन की रिकॉर्ड आवक बनी मुख्य वजह

मुंबई । शनिवार, 15 अगस्त 2026 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए …