बुधवार, जुलाई 22 2026 | 02:26:39 PM
Breaking News
Home / राज्य / राजस्थान / राजस्थान में दो दिन के लिए बंद रहेंगे बूचड़खाने और नॉनवेज की दुकानें

राजस्थान में दो दिन के लिए बंद रहेंगे बूचड़खाने और नॉनवेज की दुकानें

Follow us on:

जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश में बूचड़खाने और नॉनवेज की दुकानों को बंद करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि जैन धर्म के त्यौहार के चलते 28 अगस्त और 6 सितम्बर 2025 को प्रदेश में बूचड़खाने और नॉनवेज की दुकानें बंद रहेंगी।

धार्मिक संगठनों की मांग पर जारी किया आदेश

राजस्थान सरकार ने जारी किए आदेश में बताया कि 28 अगस्त (पर्युषण पर्व) और 6 सितंबर (शनिवार, अनंत चतुर्दशी है। इन दोनों दिनों में पूरे प्रदेश में नॉनवेज की दुकानें, बूचड़खाने, अंडे बेचने वाले ठेले और दुकानें बंद रहेंगी। अब तक केवल बूचड़खाने, मटन और चिकन की दुकानें ही इन पर्वों पर बंद रहती थीं। लेकिन इस बार अंडे की बिक्री पर भी रोक रहेगी। यह निर्णय धार्मिक संगठनों की मांग को देखते हुए लिया गया है।

जयपुर में 1000 से ज्यादा अंडे की दुकानें

भजनलाल सरकार अंडे की दुकानों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया है। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ जब अंडे की दुकानों और ठेले को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जयपुर में अंडे की 1000 से ज्यादा दुकानें और ठेले हैं। आदेश के मुताबिक, इन सभी को 2 दिनों तक दुकानों और ठेले को बंद रखना पड़ेगा।

धार्मिक संगठनों की मांग पर पुलिस ने लिया फैसला

भजनलाल सरकार ने धार्मिक संगठनों की मांग पर यह फैसला लिया है। दरअसल कुछ दिनों पहले धार्मिक संगठनों ने सरकार से 28 और 6 सितम्बर को नॉनवेज की दुकानों को बंद किए जाने की मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने सोमवार को मांग को स्वीकार करते हुए आदेश जारी किया है। सरकार ने ‘इस बार अंडा विक्रेताओं को भी 2 दिनों तक दुकान बंद रखने का आदेश जारी किया है।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

इस फैसले को लेकर प्रशासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। यानी तय तारीखों पर पूरे राजस्थान में नॉनवेज की दुकानों और बूचड़खानों के शटर बंद रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

साभार : न्यूज24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

शाहपुरा में सुल्तान शाह की बावड़ी के पास वर्षों पुराना अतिक्रमण ध्वस्त; वक्फ ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन

शाहपुरा । गुरुवार, 2 जुलाई 2026 राजस्थान के नवनिर्मित शाहपुरा जिले (पूर्व में भीलवाड़ा जिला …