शनिवार, फ़रवरी 14 2026 | 11:42:06 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / भारत- दक्षिण अफ्रीका संयुक्त कृषि कार्य समूह की वर्चुअल बैठक

भारत- दक्षिण अफ्रीका संयुक्त कृषि कार्य समूह की वर्चुअल बैठक

Follow us on:

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कृषि पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की पाँचवीं बैठक आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई। बैठक की सह- अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत कुमार साहू और दक्षिण अफ्रीका के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन विभाग के कार्यवाहक निदेशक श्री तपसना मोलेपो ने की। दोनों पक्षों ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक बढ़ाने की दिशा में इस बैठक को एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में रेखांकित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001DK84.jpg

श्री अजीत कुमार साहू ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों का अवलोकन प्रस्तुत किया और भारत की उल्लेखनीय कृषि उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई, कई नवीन पहलों पर प्रकाश डाला, जिनमें डिजिटल समाधानों का उपयोग, जलवायु- अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, जोखिम न्यूनीकरण और सरकार की ऋण पहल शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002JTOA.jpg

श्री थापसना मोलेपो ने कृषि क्षेत्र में दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख प्राथमिकताओं का अवलोकन प्रस्तुत किया और भारत के साथ अपनी मूल्यवान साझेदारी को बढ़ाने के लिए अपने देश की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने विस्तार सेवाओं, क्षमता निर्माण और बीज जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में दक्षिण अफ्रीका की गहरी रुचि को रेखांकित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003HB61.jpg

चर्चा के दौरान, दोनों पक्षों ने दक्षिण अफ्रीका की कृषि अनुसंधान परिषद (एआरसी) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के बीच सहयोग को और गहरा करने के अवसरों पर विचार- विमर्श किया। बैठक में मुख्य रूप से ज्ञान का आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान पहल, क्षमता निर्माण और बाज़ार पहुँच के मुद्दों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।

इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

एल पासो इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दृश्य और खड़ी हुई उड़ान।

एल पासो एयरपोर्ट पर ‘ड्रोन’ संकट खत्म: FAA ने 10 दिनों का हवाई प्रतिबंध हटाया, उड़ानें फिर से शुरू

वाशिंगटन. अमेरिका के टेक्सास स्थित एल पासो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (ELP) से यात्रा करने वाले यात्रियों …