लोड हो रहा है...

पीसीबी ने पाकिस्तानी टीम के हेड कोच का अनुबंध नहीं बढ़ाने का फैसला लिया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

इस्लामाबाद. आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में लीग स्टेज के मुकाबले 26 अक्टूबर को खत्म हो जाएंगे, जिसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को जहां टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा, तो वहीं 2 नवंबर को फाइनल मैच होगा। लीग स्टेज में हिस्सा ले रही कुल 8 टीमों में से पाकिस्तान महिला टीम सिर्फ प्वाइंट्स टेबल में अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सकी। पाकिस्तानी टीम ने लीग स्टेज के दौरान कुल 7 मैच खेले जिसमें से 4 में जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा तो वहीं तीन मुकाबले बारिश के चलते धुल गए। वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने महिला टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद एक बड़ा फैसला लिया है।

पीसीबी नहीं बढ़ाएगा हेड कोच का अनुबंध

पाकिस्तान क्रिकेट में पुरुष या महिला कोई भी टीम हो उनके हेड कोच को लेकर अक्सर बदलाव देखने को मिलता है और अब कुछ ऐसा ही महिला वनडे वर्ल्ड कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद देखने को मिलेगा। पीसीबी ने पाकिस्तानी महिला टीम के हेड कोच मुहम्मद वसीम का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस बात से निराश हैं कि वसीम ने वादे के अनुसार काम नहीं किया।

पीसीबी ने पिछले साल वसीम को महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था। उनके कार्यकाल में पाकिस्तान एशिया कप सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका से हार गया था और फिर साउथ अफ्रीका में हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप के चार मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर सका था। सूत्र ने बताया कि पीसीबी अध्यक्ष को यह भी शिकायत थी कि मुख्य कोच अपने रवैये के कारण टीम के अन्य अधिकारियों के साथ सहज नहीं रह पाते हैं। पीसीबी अगले कुछ दिनों में महिला टीम के नए मुख्य कोच की घोषणा कर सकता है, जिसको लेकर विदेशी कोच के साथ बातचीत कर रहा है।

महिला वनडे वर्ल्ड कप में इन चार टीमों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 को लेकर बात की जाए तो उसमें डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और मेजबान भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया है। इसमें 29 अक्टूबर को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच में नवी मुंबई के स्टेडियम में होगा।

- Advertisement -

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।