रविवार, जुलाई 12 2026 | 08:02:30 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / कॉमेडियन कुणाल कामरा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बनाया आपत्तिजनक कंटेंट

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बनाया आपत्तिजनक कंटेंट

Follow us on:

मुंबई. कॉमेडियन कुनाल कामरा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक टी-शर्ट पहनकर एक फोटो शेयर की, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. इस टी-शर्ट पर कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मजाक उड़ाया गया था. इस पर BJP ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और मंगलवार को पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी है.

बीजेपी सहयोगी दलों ने भी किया विरोध

वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी सहयोगी शिवसेना के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि संघ को कॉमेडियन के विवादित पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कामरा ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ तीखी टिप्पणियां की थीं.

शिरसाट ने कहा, “पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा था और अब उन्होंने सीधे RSS पर हमला करने की हिम्मत की है. BJP को इसका जवाब देना चाहिए.”

मार्च में भी विवादों में घिरे थे कामरा

मार्च में कामरा तब विवादों में आ गए थे जब उन्होंने शिवसेना प्रमुख शिंदे के खिलाफ आलोचना वाली बातें की थीं. कामरा ने तब अपने शो में एक मशहूर हिंदी फिल्म के गाने के बोल बदलकर शिंदे के राजनीतिक करियर पर मजाक उड़ाया था.

इस बात से गुस्साए शिवसेना कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बाद में मुंबई के खार में हैबिटेट कॉमेडी क्लब के साथ-साथ उस होटल को भी नुकसान पहुंचाया, जहां कामरा का शो हुआ था. ताजा विवाद के बाद, कामरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि RSS का जिक्र करने वाली तस्वीर किसी कॉमेडी क्लब में नहीं खींची गई थी.

बीजेपी नेताओं में दिखाई दे रहा गुस्सा

कामरा की इस पोस्ट के बाद पूरे देश भर में बीजेपी नेता विरोध जता रहे हैं. BJP नेताओं ने इस पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे अपमानजनक और भड़काने वाला बताया है. कुनाल कामरा अक्सर अपने पोस्ट औरकॉमेडी की वजह से विवादों में रहते हैं, उनके जोक्स में अक्सर दक्षिणपंथियों पर तंज किया जाता है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

जिन्हें हम बचपन में विलेन समझते थे, वही हमारे जीवन के सबसे बड़े हीरो निकले: फादर्स डे पर Pocket FM की खास पेशकश ‘The Villain Who Raised Me’

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत हर बच्चे को अपनी कहानी का एक विलेन जरूर याद रहता है। …