लोड हो रहा है...

खानपुर के वर्तमान और पूर्व विधायक के बीच हुआ गैंगवार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

देहरादून. हरिद्वार की खानपुर के मौजूदा और पूर्व विधायक के बीच गैंगवार जैसा माहौल दिख रहा है. इसके बाद पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार किया. आरोप है कि चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की. अब चैंपियन की सुरक्षा वापस ली जाएगी.

दोनों के समर्थकों के बीच संघर्ष

पत्रकार से नेता बने उमेश कुमार ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी को खानपुर में हराया था. फिर दोनों के बीच तनातनी थी. पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए दोनों नेता पिछले कुछ दिनों से एक-दूसरे पर टिप्पणियां कर रहे थे. रविवार शाम को खानपुर पूर्व विधायक चैंपियन अपने समर्थकों के साथ कुमार के कैंप कार्यालय पहुंचे. जहां दोनों के समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ और लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

फायरिंग से मचा हड़कंप

आरोप है कि चैंपियन ने हवा में गोलियां भी चलाईं. जिससे वहां हड़कंप मच गया. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इस वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया. वीडियो फुटेज में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के साथ आए लोगों पर भी कार्रवाई होगी. पुलिस उनके खिलाफ भी मामला दर्ज करेगी, जो लोग फायरिंग करते दिख रहे हैं. आसपास के इलाकों के कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं. जल्द ही मौजूदा विधायक के कार्यालय में वारदात के वक्त मौजूद लोगों के बयान लेने की प्रक्रिया शुरू होगी.

पुलिस सुरक्षा होगी वापस

वीडियो में दिख रहे हथियारबंद हमलावरों के हथियारों के लाइसेंस पुलिस निरस्तीकरण की कार्रवाई करेगी. फायरिंग करने वालों के हथियार भी जब्त किए जाएंगे. प्रणव चैंपियन को उत्तराखंड पुलिस अब पुलिस सुरक्षा वापस लेगी. पुलिस सुरक्षा वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. रविवार की शाम एसएसपी ने पूर्व विधायक को पुलिस सुरक्षा की समीक्षा करने के आदेश दिए थे.

- Advertisement -

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

 

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।