लोड हो रहा है...

माता वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुंवारी में लैंडस्लाइड में 8 लोगों की मौत, कई घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर स्थित अर्धकुंवारी में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। एक अधिकारी ने बताया है कि ये क्षेत्र भूस्खलन से प्रभावित है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी दी है कि ये लैंडस्लाइड इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ है और कई लोगों के घायल होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के बाद वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में भूस्खलन में 8 लोगों की मौत हो गई और करीब दर्जन भर लोग घायल हैं।

कहां हुआ हादसा?

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने ट्वीट में बताया- “अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। आवश्यक जनशक्ति और मशीनरी के साथ बचाव कार्य जारी है। जय माता दी।”

कई यात्रियों को गंभीर चोटें

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, माता वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुंवारी में भोजनालय के पास जब लैंडस्लाइड हुआ उस दौरान घटनास्थल पर कई यात्री थे। पहले कई यात्रियों को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई थी। हालांकि, आधिकारिक जानकारी सामने आई है कि वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में भूस्खलन में 8 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

अमित शाह ने दुख जताया

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है। इस सम्बन्ध में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री  उमर अब्दुल्ला जी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की। घायलों की मदद के लिए स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है और NDRF की टीम भी वहां पहुंच रही है।

- Advertisement -

जेपी नड्डा ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन, NDRF दल एवं भाजपा कार्यकर्ता राहत व बचाव कार्य में तन्मयता से लगे है। दु:ख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

डोडा में फटा बादल

भारी बारिश के कारण जम्मू के विभिन्न हिस्सों में स्थिति काफी गंभीर है। जम्मू संभाग में लगभग सभी नदियां और नाले खतरे के निशान से ऊपर या उसके करीब बह रहे हैं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। डोडा में बादल फटने के बाद, कई जगहों पर पहाड़ खिसक गए हैं। 3 से 4 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन को हाई अलर्ट बनाए रखने का निर्देश दिया है। जम्मू में अत्यधिक वर्षा के कारण यात्री सुरक्षा के दृष्टिगत 10 से अधिक यात्री सेवाएं निरस्त की गयी हैं। महाप्रबंधक उत्तर रेलवे तथा मंडल रेल प्रबंधक जम्मू अपनी तकनीकी टीम के साथ पठानकोट में उपस्थित हैं और स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

- Advertisement -

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।