लोड हो रहा है...

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज जाते समय छात्रा पर 3 लड़कों ने किया एसिड अटैक

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना हुई है। भारत नगर थाना इलाके में एक 20 साल की छात्रा पर उसके परिचित ने तेजाब (एसिड) से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार यानी 26 अक्टूबर की है। दीपचंद बंधु अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि मुकुंदपुर की रहने वाली एक युवती को एसिड जलन की चोटों के साथ भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता छात्रा सेकंड ईयर (गैर-कॉलेज) की छात्रा है। रविवार को एक्सट्रा क्लास के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज अशोक बिहार जा रही थी। तभी रास्ते में उसका पचिरित मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र अपने दो दोस्तों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा।

पीड़िता के अनुसार ईशान ने एक बोतल अरमान को दी और अरमान ने उस पर एसिड फेंक दिया। युवती ने अपने चेहरे को बचाने की कोशिश की। इस दौरान छात्रा के दोनों हाथ बुरी तरह जल गए। हमला करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पीड़िता ने बताया कि जितेंद्र उसका पीछा करता था और करीब एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर, बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

- Advertisement -

साभार : न्यूज24

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।