लोड हो रहा है...

डोनाल्ड ट्रंप ने अगले साल जी20 शिखर सम्मेलन से दक्षिण अफ्रीका को किया बाहर, सब्सिडी और भुगतान रोके

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप श्वेत किसानों के कथित उत्पीड़न को लेकर दक्षिण अफ्रीका पर हमलावर हैं। ट्रंप ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुए जी20 समिट का भी बहिष्कार किया था। इस बीच अब उन्होंने अगले साल के G20 शिखर सम्मेलन से दक्षिण अफ्रीका को बाहर करने का एलान कर दिया है। ट्रंप ने दो टूक कहा कि दक्षिण अफ्रीका को 2026 के जी20 का निमंत्रण नहीं मिलेगा।

मियामी G20 में भाग लेने की इजाजत नहीं
डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि वह अगले साल मियामी में होने वाले ग्रुप ऑफ 20 (G20) शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को भाग लेने से रोक रहे हैं। इसी साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल की वैश्विक बैठक में अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि के साथ किए गए व्यवहार के कारण दक्षिण अफ्रीका को दिए जाने वाले “सभी भुगतान और सब्सिडी रोक देंगे।”

द, अफ्रीका पर हमलावर ट्रंप
मालूम हो कि ट्रम्प ने दक्षिण अफ्रीका द्वारा आयोजित हालिया शिखर सम्मेलन में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को शामिल ना करने का निर्णय लिया, और कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अफ्रीकानर समुदाय (दक्षिण अफ्रीका के श्वेत किसान) के लोगों को हिंसक रूप से सताया जा रहा था। यह एक ऐसा दावा है, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने निराधार बताकर खारिज किया है। 

अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधि से दुर्व्यवहार का आरोप
रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने सप्ताहांत में शिखर सम्मेलन समाप्त होने पर अपनी जी-20 मेजबानी की जिम्मेदारी अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को सौंपने से इनकार कर दिया था। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “इसलिए, मेरे निर्देश पर, दक्षिण अफ्रीका को 2026 जी-20 का निमंत्रण नहीं मिलेगा, जिसका आयोजन अगले वर्ष फ्लोरिडा के मियामी शहर में किया जाएगा।”
भुगतान और सब्सिडी तुरंत प्रभाव से बंद
उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह किसी भी देश की सदस्यता के लायक नहीं है, और हम उन्हें दिए जाने वाले सभी भुगतान और सब्सिडी तुरंत प्रभाव से बंद करने जा रहे हैं।
साभार : अमर उजाला

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।