लोड हो रहा है...

ठेकेदार सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करें, नहीं तो की जाएगी कार्रवाई : नितिन गडकरी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

अहमदाबाद. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इसमें उन्होंने कहा कि ठेकेदार सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखें अन्यथा कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने ठेकेदारों से राजमार्गों के निर्माण के साथ ही पुनर्निर्माण में लोगों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को भी कहा।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गडकरी ने आश्वासन दिया कि केंद्र गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, पुनर्निर्माण तथा संबंधित परियोजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रुपये आवंटित करेगा।

गडकरी ने गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के निर्माणाधीन खंड का निरीक्षण किया और मोतीपुर फ्लाईओवर तथा राजमार्ग पर एक अंडरपास पर किए जा रहे काम की प्रगति की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों व ठेकेदारों को सभी सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। 

साभार : दैनिक जागरण

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।