मंगलवार, जून 09 2026 | 08:56:51 PM
Breaking News
Home / राज्य / दक्षिण-भारत / बंगाल की खाड़ी से उठे `दितवाह` चक्रवात के कारण अगले दो-तीन दिन में भारत के दक्षिणी राज्यों में हो सकती है बारिश

बंगाल की खाड़ी से उठे `दितवाह` चक्रवात के कारण अगले दो-तीन दिन में भारत के दक्षिणी राज्यों में हो सकती है बारिश

Follow us on:

नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ श्रीलंका के तटीय क्षेत्र और दक्षिण–पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है. तूफान पिछले 6 घंटों में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है. तूफान का केंद्र त्रिंकोमाली से 50 किमी दक्षिण, बैटिकलोआ से 70 किमी उत्तर-पश्चिम और हंबनटोटा से 220 किमी उत्तर में स्थित था, जबकि यह भारत के पुडुचेरी से 460 किमी दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 560 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था.

चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ कब तक भारत आएगा?
मौसम विभाग ने बताया कि तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के पास बंगाल की खाड़ी में पहुंच जाएगा. आईएमडी ने कई राज्यों के लिए बारिश और हवा के खतरे की चेतावनी जारी की है. तमिलनाडु और पुडुचेरी में शुक्रवार और शनिवार को भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि कुछ जगहों पर 20 सेमी से अधिक बरसात हो सकती है. 30 नवंबर को बारिश थोड़ा कम होने की संभावना है, लेकिन कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है.

चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ से कबसे होगी भयंकर बारिश?
दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में शुक्रवार से बारिश की शुरुआत हो सकती है. लगभग मानकर चलिए कि 29 से 30 नवंबर को भारी बारिश और 1 से 2 दिसंबर को भी भारी बारिश जारी रह सकती है. केरल और लक्षद्वीप क्षेत्र में भी भारी बारिश की संभावना है. तेलंगाना में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को भारी बारिश के आसार हैं.

किन-किन राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ मचाएगा कहर?
तूफान के असर से विभिन्न तटीय क्षेत्रों में 60-100 किमी प्रति घंटा की हवा चलने की संभावना है. दक्षिण तमिलनाडु, पुडुचेरी, श्रीलंका और दक्षिण आंध्र तटों पर गेल-फोर्स हवाएं चलेंगी. आईएमडी ने 1 दिसंबर तक समुद्र में मछली पकड़ने पर पूरी तरह रोक लगा दी है. पहले से समुद्र में मौजूद नावों को तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी गई है. लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है. 

साभार : जी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

तमिलनाडु चुनाव 2026 के बाद DMK और कांग्रेस गठबंधन टूटने पर लोकसभा में सांसदों की अलग बैठने की व्यवस्था।

तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर: लोकसभा में अब कांग्रेस से अलग बैठेंगे DMK सांसद, जानें क्यों आई रिश्तों में कड़वाहट

चेन्नई । शुक्रवार, 5 जून 2026 भारतीय राजनीति और खासकर दक्षिण भारत के सबसे मजबूत …