लोड हो रहा है...

बीसीसीआई ने अंडर-19 एशिया कप के लिए घोषित की भारतीय टीम

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. यह टूर्नामेंट दुबई में 12-21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है, जबकि दो अन्य टीमें क्वालीफायर के जरिए इस ग्रुप में अपनी जगह बनाएंगी. ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान के साथ क्वालीफाई करने वाली एक अन्य टीम भी शामिल होगी.

अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. यह टूर्नामेंट 12 दिसंबर से शुरू होगा. पहले ही मैच में टीम इंडिया दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में क्वालीफायर 1 से भिड़ेगी. ठीक उसी दिन पाकिस्तान द सेवन स्टेडियम में क्वालीफायर 3 को चुनौती देगा.

14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच का आयोजन होगा. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 19 दिसंबर को होगा.

- Advertisement -

दो ग्रुपों में बंटा टूर्नामेंट

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, क्वालिफायर-1, क्वालिफायर-3

ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, क्वालिफायर-2

भारत का शेड्यूल

टूर्नामेंट 12 दिसंबर से दुबई में शुरू हो रहा है और भारत अपना पहला मैच 12 दिसंबर को खेलेगा. इसके बाद टीम 14 और 16 दिसंबर को अपने बाकी दो लीग मैच खेलेगी. टीम इंडिया का लक्ष्य पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए फिर से खिताब अपने नाम करना होगा.

- Advertisement -

भारत की U-19 टीम

कप्तान: आयुष म्हात्रे

उप-कप्तान: विहान मल्होत्रा

अन्य खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभीज्ञान कूंडू (wk), हर्वंश सिंह (wk), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज.

स्टैंडबाय प्लेयर: राहुल कुमार, हेमचुदेशन जे., बी.के. किशोर, आदित्य रावत

भारत एक बार फिर युवाओं की नई फौज के साथ एशिया कप फतह करने को तैयार है. सभी की नजरें कप्तान आयुष और इस युवा टीम के प्रदर्शन पर रहेंगी.

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।