शनिवार, सितंबर 19 2026 | 12:22:01 AM

केजीएमयू में लव जिहाद के खिलाफ डाक्टरों और समाजसेवी संगठनों ने किया प्रदर्शन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
5 Min Read

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में सामने आए कथित लव जिहाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर पर सहकर्मी महिला डॉक्टर से धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप लगे हैं. वहीं, अब इस प्रकरण को लेकर सामाजिक संगठन के साथ-साथ कई अस्पताल के डॉक्टरों, मेडिकल छात्र और लोगों ने नारेबाजी की और कैंडल मार्च निकाला.

विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को फांसी देने की मांग की. साथ ही, KGMU प्रशासन होश में आओ के नारे लगाए. लोगों का कहना है कि KGMU की विशाखा कमेटी (आंतरिक मामलों की जांच करने वाली कमेटी) भरोसे के लायक नहीं है. दरअसल, KGMU के रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन के खिलाफ लव जिहाद का आरोप लगा है, तभी से आरोपी डॉक्टर फिलहाल फरार है. जबकि, पुलिस और प्रशासन स्तर पर जांच तेज कर दी गई है.
1090 चौराहे पर विरोध प्रदर्शन, डॉक्टर और छात्र शामिल
कथित लव जिहाद मामले के विरोध में 1090 चौराहे पर आम नागरिक के बैनर तले प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में विभिन्न अस्पतालों के चिकित्सक, मेडिकल छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी डॉक्टर और KGMU प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की. मार्च में शामिल डॉक्टर अभिषेक पांडे ने कहा कि KGMU में लव जिहाद का मामला सबके सामने है.
इस घटना के संज्ञान में आने के बाद KGMU में एक बड़ा प्रदर्शन हुआ था. मगर उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही. हम लोग KGMU प्रशासन को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी डॉक्टर रमीज के खिलाफ कार्रवाई हो और पीड़िता को न्याय मिले. KGMU जैसे मेडिकल संस्थान में लव जिहाद जैसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिससे हम सभी डॉक्टर बेहद नाराज हैं.
क्या हैं आरोप, कैसे सामने आया मामला
KGMU के पैथोलॉजी विभाग में तैनात जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर आरोप है कि उसने अपनी सहकर्मी हिंदू महिला डॉक्टर को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. मामला उस वक्त सामने आया, जब पीड़िता ने मानसिक तनाव में आत्यहत्या की कोशिश की. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.
पीड़िता के पिता के गंभीर आरोप
पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी डॉक्टर पहले से शादीशुदा था और उसने शादी का झांसा देकर बेटी से संबंध बनाए. बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला और इनकार करने पर धमकियां दी गईं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में संलिप्त रहा है.
विशाखा कमेटी की रिपोर्ट, आरोपी निलंबित
मामले की आंतरिक जांच के बाद KGMU की विशाखा कमेटी ने आरोपी को दोषी मानते हुए निलंबन की सिफारिश की. इसके बाद आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया. इतना ही नहीं, डॉक्टर के कैंपस में एंट्री बैन लगा दिया गया. कुलपति ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की, जो 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी. इस जांच के दायरे में पूरा पैथोलॉजी विभाग है.
महिला आयोग सख्त, जल्द गिरफ्तारी के निर्देश
शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान KGMU पहुंचीं और कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद से मुलाकात की. उन्होंने कहा, आरोपी की तलाश जारी है. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.’ महिला आयोग को विशाखा कमेटी की रिपोर्ट सौंप दी गई है.
साभार : न्यूज18

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।