लोड हो रहा है...

पाकिस्तान आतंकवादी देश, इस पर पूरे यूरोप में प्रतिबंध लगाओ: फिलिप डेविंटर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

ब्रुसेल्स. बेल्जियम की फ्लेमिश संसद के सदस्य और व्लाम्स बेलांग पार्टी के वरिष्ठ नेता फिलिप डेविंटर ने पाकिस्तान को खुलकर ‘आतंकवादी देश’ करार दिया है। इसके साथ ही डेविंटर ने पूरे यूरोप में पाकिस्तान पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पैसा, हथियार और हर तरह की सुविधाएं देता है। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोप का एक ही कॉमन दुश्मन है और वह कट्टर इस्लामिक आतंकवाद है। बता दें कि डेविंटर इन दिनों नई दिल्ली में चल रहे ‘ग्लोबल पैट्रियट्स मीट 2025’ में हिस्सा लेने आए हैं।

‘पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है’

डेविंटर ने कहा,’भारत और पश्चिमी देश एक ही खतरे का सामना कर रहे हैं, कट्टर इस्लामी आतंकवाद। हमारा दुश्मन एक ही है। पाकिस्तान इन कट्टर जिहादी आंदोलनों और आतंकवादी गुटों को पैसों से, लॉजिस्टिक मदद से और हर तरह की सुविधाएं देकर समर्थन देता है। कुछ हफ्ते पहले दिल्ली में जो हमले हुए, वे इसका सबूत हैं। हमारे देश में भी यही होता है। इसलिए पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और यूरोप को इसे पूरी तरह बैन कर देना चाहिए।’ फिलिप डेविंटर बेल्जियम की दक्षिणपंथी और फ्लेमिश राष्ट्रवादी पार्टी ‘व्लाम्स बेलांग’ के प्रमुख नेता हैं।

‘हम विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं’

बता दें कि ग्लोबल पैट्रियट्स मीट 2025 का आयोजन दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हो रहा है। इस सम्मेलन में दुनिया भर के राष्ट्रवादी दलों के नेता, विचारक और सांसद शामिल हुए हैं। इसका मकसद भारत के लंबे आतंकवाद-विरोधी संघर्ष और ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति से दुनिया को सबक लेना है। डेविंटर ने सम्मेलन के उद्देश्य पर कहा,’इसका सबसे बड़ा मकसद है दुनिया भर की देशभक्त पार्टियों के बीच सहयोग बढ़ाना। भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी इस क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है। हम विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं और सहयोग के नए रास्ते तलाश रहे हैं।’

साभार : इंडिया टीवी

- Advertisement -

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।