बुधवार, सितंबर 02 2026 | 09:05:06 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में राधा और शनाया की अनजाने में हुई मुलाकात

अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में राधा और शनाया की अनजाने में हुई मुलाकात

Follow us on:

उत्तर प्रदेश, अगस्त 2026: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज़ेस लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर (एफटीए) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में कहानी अब एक ऐसे मोड़ पर पहुँचने वाली है, जहाँ राधा (सिमरन कौर) और शनाया (वैदेही नायर) पहली बार अनजाने में एक-दूसरे के सामने आएँगी। लेकिन, राधा को इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं है कि शनाया का उसके पति गिरधर (अक्षय म्हात्रे) से बेहद खास रिश्ता है। दोनों की अनजाने में हुई यह मुलाकात धीरे-धीरे ऐसा मोड़ ले लेगी, जिसका असर आगे की कहानी पर देखने को मिलेगा।

दरअसल, शनाया खरीदारी करने जाती है और बिलिंग काउंटर पर उसे पता चलता है कि गिरधर का कार्ड अपनी लिमिट पार कर चुका है। इसी बीच राधा भी उसी स्टोर में पहुँच जाती है। खरीदारी के दौरान शनाया का कार्ड गलती से गिर जाता है, जिसे राधा और गिरधर का बेटा कियान उठा लेता है। कियान देखते ही अपने पिता का कार्ड पहचान लेता है। लेकिन, शनाया कियान पर ही कार्ड चुराने का आरोप लगा देती है और देखते ही देखते दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है।

राधा जब वहाँ पहुँचती है और अपने बेटे पर चोरी का इल्ज़ाम लगते देखती है, तो वह तुरंत अपने बेटे के बचाव में खड़ी हो जाती है। वह शनाया से माफ़ी माँगने के लिए कहती है और तब तक पीछे नहीं हटती, जब तक शनाया कियान से माफ़ी नहीं माँग लेती। राधा अपने बेटे का साथ देते हुए अपनी बात पर अड़ी रहती है। इस तरह यह मुलाकात अचानक ऐसी बहस में बदल जाती है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

राधा के सामने खड़ी शनाया के बारे में वह भले ही अभी कुछ नहीं जानती, लेकिन दोनों की अनजाने में हुई यह मुलाकात आगे आने वाली कई परेशानियों का सीधा इशारा है। अब जब दोनों एक-दूसरे के सामने आ चुकी हैं, तो देखना दिलचस्प होगा कि जब राधा को शनाया और गिरधर के रिश्ते की सच्चाई पता चलेगी, तब क्या होगा।

देखिए ‘हमारी राधा’, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

Featured Article

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

फिल्म हनुमान अंश में नीम करोली बाबा से प्रेरित 'महाराज जी' के रूप में अभिनेता शोभिनाव सत्या का लुक और फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ₹2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 23 दिनों में कमाए ₹27.38 करोड़, नीम करोली बाबा पर आधारित कहानी ने रचा इतिहास

मुंबई | रविवार, 30 अगस्त 2026 फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर माना जाता है कि बड़ी …