सोमवार, अप्रैल 06 2026 | 09:22:27 PM
Breaking News
Home / व्यापार / सोना वायदा में 1367 रुपये और चांदी वायदा में 3000 रुपये का ऊछालः क्रूड ऑयल वायदा 153 रुपये फिसला

सोना वायदा में 1367 रुपये और चांदी वायदा में 3000 रुपये का ऊछालः क्रूड ऑयल वायदा 153 रुपये फिसला

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 25429.55 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 93532.62 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 16356.34 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 36072 पॉइंट के स्तर पर

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 118963.47 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 25429.55 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 93532.62 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का अप्रैल वायदा 36072 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 2977.89 करोड़ रुपये का हुआ।

कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 16356.34 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना जून वायदा 148847 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 151390 रुपये और नीचे में 148298 रुपये पर पहुंचकर, 149680 रुपये के पिछले बंद के सामने 1367 रुपये या 0.91 फीसदी बढ़कर 151047 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-गिनी अप्रैल वायदा 968 रुपये या 0.81 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 120280 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-पेटल अप्रैल वायदा 136 रुपये या 0.91 फीसदी की तेजी के संग 15071 रुपये प्रति 1 ग्राम हुआ। सोना-मिनी मई वायदा 147848 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 149900 रुपये और नीचे में 146682 रुपये पर पहुंचकर, 1470 रुपये या 0.99 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 149610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-टेन अप्रैल वायदा प्रति 10 ग्राम सत्र के आरंभ में 147797 रुपये के भाव पर खूलकर, 150290 रुपये के दिन के उच्च और 147137 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 148539 रुपये के पिछले बंद के सामने 1385 रुपये या 0.93 फीसदी की तेजी के संग 149924 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ।

चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा 230716 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 236390 रुपये और नीचे में 229651 रुपये पर पहुंचकर, 232495 रुपये के पिछले बंद के सामने 3000 रुपये या 1.29 फीसदी बढ़कर 235495 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा 2455 रुपये या 1.04 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 238100 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 2380 रुपये या 1.01 फीसदी बढ़कर 238139 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था।

मेटल वर्ग में 2098.42 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा अप्रैल वायदा 15.35 रुपये या 1.33 फीसदी की तेजी के संग 1170.45 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि जस्ता अप्रैल वायदा 1.3 रुपये या 0.4 फीसदी की तेजी के संग 324.5 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। इसके सामने एल्यूमीनियम अप्रैल वायदा 1.75 रुपये या 0.49 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 356.1 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा अप्रैल वायदा 90 पैसे या 0.46 फीसदी चढ़कर 196.15 रुपये प्रति किलो हुआ।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 6814.87 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल अप्रैल वायदा सत्र के आरंभ में 10350 रुपये के भाव पर खूलकर, 10510 रुपये के दिन के उच्च और 10162 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 153 रुपये या 1.47 फीसदी गिरकर 10255 रुपये प्रति बैरल हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी अप्रैल वायदा 152 रुपये या 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 10251 रुपये प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। इनके अलावा नैचुरल गैस अप्रैल वायदा 268.1 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 269.5 रुपये और नीचे में 261 रुपये पर पहुंचकर, 264 रुपये के पिछले बंद के सामने 2.8 रुपये या 1.06 फीसदी बढ़कर 266.8 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि नैचुरल गैस-मिनी अप्रैल वायदा 2.8 रुपये या 1.06 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 266.8 रुपये प्रति एमएमबीटीयू पर आ गया।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल अप्रैल वायदा सत्र के आरंभ में 1050 रुपये के भाव पर खूलकर, 3.7 रुपये या 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 1047.1 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 11580.23 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 4776.11 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 1605.93 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 302.14 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 10.07 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 176.11 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 5276.09 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 1503.11 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 14.50 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। जबकि कॉटन केंडी के वायदाओं में 0.42 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 8005 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 46799 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 26593 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 374424 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 52697 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 7090 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 19391 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 75323 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 23353 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 38005 लोट के स्तर पर था।

इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स अप्रैल वायदा 36002 पॉइंट पर खूलकर, 36101 के उच्च और 36000 के नीचले स्तर को छूकर, 247 पॉइंट बढ़कर 36072 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था।

कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल अप्रैल 13500 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 48.7 रुपये की गिरावट के साथ 152.1 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस अप्रैल 270 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 1.35 रुपये की बढ़त के साथ 13.8 रुपये हुआ।

सोना अप्रैल 170000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 88 रुपये की बढ़त के साथ 598.5 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी अप्रैल 300000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 10 रुपये की गिरावट के साथ 964 रुपये हुआ। तांबा अप्रैल 1200 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 3.68 रुपये की बढ़त के साथ 18.11 रुपये हुआ। जस्ता अप्रैल 330 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 15 पैसे की नरमी के साथ 4.84 रुपये हुआ।

पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल अप्रैल 9000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 15 रुपये की बढ़त के साथ 368.7 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस अप्रैल 270 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 1.6 रुपये की गिरावट के साथ 16.75 रुपये हुआ।

सोना अप्रैल 120000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 22.5 रुपये की बढ़त के साथ 330 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी अप्रैल 150000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 19.5 रुपये की गिरावट के साथ 458.5 रुपये हुआ। तांबा अप्रैल 1150 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 7.36 रुपये की गिरावट के साथ 20.81 रुपये हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर सर्राफा बाजार: सोने के दाम ₹1.51 लाख के पार, क्या शादियों के सीजन में चांदी मचाएगी तहलका? जानें आज का ताज़ा भाव

कानपुर | 5 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्र कानपुर के सर्राफा बाजार …