शनिवार, मार्च 07 2026 | 08:31:03 PM
Breaking News
Home / व्यापार / सप्ताह के दौरान क्रूड ऑयल वायदा में 1263 रुपये का ऊछालः सोना वायदा 1.69 लाख रुपये और चांदी वायदा 2.97 लाख रुपये के स्तर पर पहुँचा

सप्ताह के दौरान क्रूड ऑयल वायदा में 1263 रुपये का ऊछालः सोना वायदा 1.69 लाख रुपये और चांदी वायदा 2.97 लाख रुपये के स्तर पर पहुँचा

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 345812 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 3215714 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ साप्ताहिक टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 259947 करोड़ रुपये का हुआ साप्ताहिक कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 39713 पॉइंट के स्तर पर

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 3561534.41 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 345812.35 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 3215714.66 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का मार्च वायदा 39713 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 55125.59 करोड़ रुपये का हुआ।

आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 259947.14 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 160050 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 169880 रुपये और नीचे में 158716 रुपये पर पहुंचकर, 159709 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 36 रुपये या 0.02 फीसदी घटकर 159673 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-गिनी मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 1337 रुपये या 1.03 फीसदी की तेजी के संग 131395 रुपये प्रति 8 ग्राम हुआ। गोल्ड-पेटल मार्च वायदा 106 रुपये या 0.65 फीसदी की मजबूती के साथ सप्ताह के अंत में 16499 रुपये प्रति 1 ग्राम बंद हुआ। सोना-मिनी अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 159306 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 169950 रुपये और नीचे में 157000 रुपये पर पहुंचकर, सप्ताह के अंत में 107 रुपये या 0.07 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 159813 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गोल्ड-टेन मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में प्रति 10 ग्राम 160599 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 172000 रुपये और नीचे में 157067 रुपये पर पहुंचकर, 160394 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 747 रुपये या 0.47 फीसदी की तेजी के संग 161141 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा।

चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा सप्ताह के आरंभ में 277500 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 297799 रुपये के उच्च और 257800 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 267953 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 5762 रुपये या 2.15 फीसदी की गिरावट के साथ 262191 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा सप्ताह के अंत में 2748 रुपये या 1.01 फीसदी घटकर 268819 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 2589 रुपये या 0.95 फीसदी गिरकर 269001 रुपये प्रति किलो सप्ताह के अंत में बंद हुआ।

मेटल वर्ग में 21971.23 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 12.45 रुपये या 1.03 फीसदी औंधकर 1194.85 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। जबकि जस्ता मार्च वायदा 5.65 रुपये या 1.73 फीसदी औंधकर सप्ताह के अंत में 321.3 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। इसके सामने एल्यूमीनियम मार्च वायदा 18.5 रुपये या 5.93 फीसदी बढ़कर 330.6 रुपये प्रति किलो के भाव पर सप्ताह के अंत में बंद हुआ। जबकि सीसा मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 95 पैसे या 0.5 फीसदी की नरमी के साथ 188.5 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 63837.14 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में 5950 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 7353 रुपये के उच्च और 5942 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 1263 रुपये या 20.87 फीसदी की मजबूती के साथ 7316 रुपये प्रति बैरल बंद हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी मार्च वायदा 1261 रुपये या 20.83 फीसदी की तेजी के संग सप्ताह के अंत में 7314 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा नैचुरल गैस मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में 258.5 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 295.1 रुपये के उच्च और 257.5 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 257.1 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 16.5 रुपये या 6.42 फीसदी की मजबूती के साथ 273.6 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बंद हुआ। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 16.3 रुपये या 6.34 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 273.5 रुपये प्रति एमएमबीटीयू पर बंद हुआ।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में 956 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 7.7 रुपये या 0.81 फीसदी गिरकर 948.5 रुपये प्रति किलो हुआ। इलायची मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 48 रुपये की गिरावट के साथ 2476 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 166312.51 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 93634.63 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 16105.85 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 3279.91 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 77.33 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 2508.14 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 40586.97 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 23150.35 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

सप्ताह के अंत में ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 7894 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 42794 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 15100 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 214155 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 31905 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 6349 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 14992 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 53357 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 15789 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 26791 लोट के स्तर पर था।

इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स मार्च वायदा 39935 पॉइंट पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 41695 के उच्च और 39450 के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 224 पॉइंट बढ़कर 39713 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर मंडी में गेहूं की नीलामी और आवक का दृश्य 2026

कानपुर मंडी भाव 7 मार्च 2026: गेहूं की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, MSP से ₹165 ऊपर पहुंचे दाम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की प्रमुख व्यापारिक मंडी, कानपुर (चकरपुर) में शनिवार, 7 मार्च 2026 को अनाज …