शनिवार, मार्च 28 2026 | 03:32:45 PM
Breaking News
Home / व्यापार / सोना वायदा 3175 रुपये और चांदी वायदा 14090 रुपये लुढ़काः क्रूड ऑयल वायदा में 427 रुपये का ऊछाल

सोना वायदा 3175 रुपये और चांदी वायदा 14090 रुपये लुढ़काः क्रूड ऑयल वायदा में 427 रुपये का ऊछाल

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 7765.45 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 110714.73 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 6043.69 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 118480.18 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 7765.45 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 110714.73 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 798.24 करोड़ रुपये का हुआ।

कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 6043.69 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा सत्र के आरंभ में 139800 रुपये के भाव पर खूलकर, 141433 रुपये के दिन के उच्च और 139800 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 144097 रुपये के पिछले बंद के सामने 3175 रुपये या 2.2 फीसदी लुढ़ककर 140922 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। गोल्ड-गिनी मार्च वायदा 2450 रुपये या 2.12 फीसदी घटकर 113217 रुपये प्रति 8 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-पेटल मार्च वायदा 294 रुपये या 2.03 फीसदी घटकर 14171 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। सोना-मिनी अप्रैल वायदा 144000 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 144000 रुपये और नीचे में 140300 रुपये पर पहुंचकर, 3441 रुपये या 2.38 फीसदी घटकर 140897 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-टेन मार्च वायदा प्रति 10 ग्राम 141003 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 141777 रुपये और नीचे में 140400 रुपये पर पहुंचकर, 144036 रुपये के पिछले बंद के सामने 3435 रुपये या 2.38 फीसदी घटकर 140601 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था।

चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा 225441 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 225441 रुपये और नीचे में 220744 रुपये पर पहुंचकर, 234834 रुपये के पिछले बंद के सामने 14090 रुपये या 6 फीसदी औंधकर 220744 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा 14135 रुपये या 5.92 फीसदी गिरकर 224500 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 14226 रुपये या 5.96 फीसदी गिरकर 224650 रुपये प्रति किलो हुआ।

मेटल वर्ग में 620.76 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मार्च वायदा 7.1 रुपये या 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 1121.1 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि जस्ता मार्च वायदा 1.65 रुपये या 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 310.95 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके सामने एल्यूमीनियम मार्च वायदा 1.9 रुपये या 0.57 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 334.65 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा मार्च वायदा 1.65 रुपये या 0.85 फीसदी घटकर 191.8 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 811.26 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल अप्रैल वायदा 8838 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 8944 रुपये और नीचे में 8838 रुपये पर पहुंचकर, 427 रुपये या 5.02 फीसदी की तेजी के संग 8926 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी अप्रैल वायदा 429 रुपये या 5.05 फीसदी की तेजी के संग 8929 रुपये प्रति बैरल हुआ। इनके अलावा नैचुरल गैस मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 277.6 रुपये के भाव पर खूलकर, 279.2 रुपये के दिन के उच्च और 274.2 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 277.6 रुपये के पिछले बंद के सामने 30 पैसे या 0.11 फीसदी के सुधार के साथ 277.9 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बोला गया। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मार्च वायदा 50 पैसे या 0.18 फीसदी चढ़कर 278 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर पहुंचा।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 3476.33 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 2567.36 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 431.86 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 127.83 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 1.58 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 59.50 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 559.07 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 249.52 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 8588 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 56391 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 28501 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 367841 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 64720 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 7085 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 18745 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 71038 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 17631 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 26156 लोट के स्तर पर था।

कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल अप्रैल 9000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 223 रुपये की बढ़त के साथ 834.6 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस अप्रैल 280 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 65 पैसे के सुधार के साथ 19.7 रुपये हुआ।

सोना अप्रैल 150000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 925 रुपये की गिरावट के साथ 3930 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 230000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 6356.5 रुपये की गिरावट के साथ 261.5 रुपये हुआ। तांबा अप्रैल 1200 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 2.35 रुपये की गिरावट के साथ 16.3 रुपये हुआ।

पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल अप्रैल 7000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 53.2 रुपये की गिरावट के साथ 139 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस अप्रैल 270 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 15 पैसे की नरमी के साथ 17 रुपये हुआ।

सोना अप्रैल 120000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 368.5 रुपये की बढ़त के साथ 1781 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 215000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 343.5 रुपये की बढ़त के साथ 653 रुपये हुआ। तांबा अप्रैल 1100 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 3.31 रुपये की बढ़त के साथ 20.45 रुपये हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर मंडी भाव: गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार से कीमतों में नरमी के संकेत, जानें आज के दाल और अनाज के ताजा रेट

कानपुर | 27 मार्च, 2026 उत्तर प्रदेश की प्रमुख व्यापारिक नगरी कानपुर की मंडियों में …