शनिवार, मार्च 28 2026 | 11:03:29 PM
Breaking News
Home / व्यापार / सप्ताह के दौरान सोना वायदा में 5461 रुपये और चांदी वायदा में 11586 रुपये की गिरावटः क्रूड ऑयल वायदा में 1 रुपये का सुधार

सप्ताह के दौरान सोना वायदा में 5461 रुपये और चांदी वायदा में 11586 रुपये की गिरावटः क्रूड ऑयल वायदा में 1 रुपये का सुधार

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 438856 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 5745382 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ साप्ताहिक टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 327531 करोड़ रुपये का हुआ साप्ताहिक कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 34289 पॉइंट के स्तर पर

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 20 से 26 मार्च के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 6184243.35 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 438856.03 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 5745382.5 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का अप्रैल वायदा 34289 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में साप्ताहिक आधार पर कुल प्रीमियम टर्नओवर 57155.97 करोड़ रुपये का हुआ।

आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 327531.56 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 148302 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 148457 रुपये के उच्च और 129595 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 144954 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 5461 रुपये या 3.77 फीसदी की गिरावट के साथ 139493 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। गोल्ड-गिनी मार्च वायदा 6059 रुपये या 5.11 फीसदी औंधकर 112479 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-पेटल मार्च वायदा 731 रुपये या 4.92 फीसदी गिरकर 14121 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर पहुंचा। सोना-मिनी अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 147598 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 148600 रुपये के उच्च और 129312 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में यह वायदा 4896 रुपये या 3.38 फीसदी लुढ़ककर 140121 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। गोल्ड-टेन मार्च वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह के आरंभ में 147499 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 149486 रुपये के उच्च और 129500 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 145452 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 5626 रुपये या 3.87 फीसदी की गिरावट के साथ 139826 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ।

चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा सप्ताह के आरंभ में 239948 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 240000 रुपये और नीचे में 199643 रुपये पर पहुंचकर, 231460 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 11586 रुपये या 5.01 फीसदी लुढ़ककर 219874 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा सप्ताह के अंत में 12408 रुपये या 5.24 फीसदी गिरकर 224366 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 12580 रुपये या 5.31 फीसदी औंधकर सप्ताह के अंत में 224399 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

मेटल वर्ग में 36272.63 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 9.25 रुपये या 0.83 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 1121.2 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि जस्ता मार्च वायदा 1.15 रुपये या 0.38 फीसदी की मजबूती के साथ सप्ताह के अंत में 307.75 रुपये प्रति किलो बोला गया। इसके सामने एल्यूमीनियम मार्च वायदा 2.55 रुपये या 0.77 फीसदी बढ़कर 333 रुपये प्रति किलो के भाव पर सप्ताह के अंत में बंद हुआ। जबकि सीसा मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 6.8 रुपये या 3.65 फीसदी बढ़कर 193.05 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 74961.54 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 8851 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 9620 रुपये और नीचे में 8072 रुपये पर पहुंचकर, सप्ताह के अंत में 1 रुपये या 0.01 फीसदी के सुधार के साथ 8999 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी अप्रैल वायदा बिना बदलाव के 8999 रुपये प्रति बैरल के भाव पर ही स्थिर रहा। इनके अलावा नैचुरल गैस अप्रैल वायदा 292.4 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 297.5 रुपये और नीचे में 268.3 रुपये पर पहुंचकर, 294.5 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 13.4 रुपये या 4.55 फीसदी गिरकर 281.1 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर पहुंचा। जबकि नैचुरल गैस-मिनी अप्रैल वायदा सप्ताह के अंत में 13.3 रुपये या 4.52 फीसदी लुढ़ककर 281.2 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बोला गया।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में 973.4 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 16.5 रुपये या 1.7 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट सप्ताह के अंत में 989.4 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 224949.13 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 102582.43 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 30371.36 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 3228.71 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 131.15 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 2541.41 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 55162.71 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 19660.98 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

सप्ताह के अंत में ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 2525 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 21229 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 2804 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 29724 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 13894 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 5854 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 15027 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 53662 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 15068 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 23269 लोट के स्तर पर था।

इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 33754 पॉइंट पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 35473 के उच्च और 33754 के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 28 पॉइंट घटकर 34289 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Hormuz संकट के बीच भारत का बड़ा दांव: रूस से 6 करोड़ बैरल तेल खरीदने का मेगा सौदा, अमेरिका ने दी विशेष छूट

नई दिल्ली | शनिवार, 28 मार्च 2026 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और Strait of …