शुक्रवार, मई 29 2026 | 03:00:44 AM
Breaking News
Home / व्यापार / सोना वायदा 1857 रुपये और चांदी वायदा 4462 रुपये लुढ़काः क्रूड ऑयल वायदा में 222 रुपये का ऊछाल

सोना वायदा 1857 रुपये और चांदी वायदा 4462 रुपये लुढ़काः क्रूड ऑयल वायदा में 222 रुपये का ऊछाल

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 4897.71 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 74219.11 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 3602.17 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 79116.82 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 4897.71 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 74219.11 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 455.04 करोड़ रुपये का हुआ।

कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 3602.17 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना जून वायदा 155627 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 155651 रुपये और नीचे में 153551 रुपये पर पहुंचकर, 155627 रुपये के पिछले बंद के सामने 1857 रुपये या 1.19 फीसदी घटकर 153770 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-गिनी मई वायदा 975 रुपये या 0.78 फीसदी लुढ़ककर 123316 रुपये प्रति 8 ग्राम बोला गया। गोल्ड-पेटल मई वायदा 105 रुपये या 0.67 फीसदी लुढ़ककर 15515 रुपये प्रति 1 ग्राम बोला गया। सोना-मिनी जून वायदा सत्र के आरंभ में 153768 रुपये के भाव पर खूलकर, 157751 रुपये के दिन के उच्च और 153149 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 1935 रुपये या 1.25 फीसदी लुढ़ककर 153326 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। गोल्ड-टेन मई वायदा प्रति 10 ग्राम सत्र के आरंभ में 154691 रुपये के भाव पर खूलकर, 155240 रुपये के दिन के उच्च और 153402 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 155240 रुपये के पिछले बंद के सामने 1589 रुपये या 1.02 फीसदी लुढ़ककर 153651 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया।

चांदी के वायदाओं में चांदी जुलाई वायदा 261561 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 262389 रुपये और नीचे में 261013 रुपये पर पहुंचकर, 266212 रुपये के पिछले बंद के सामने 4462 रुपये या 1.68 फीसदी घटकर 261750 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था। इनके अलावा चांदी-मिनी जून वायदा 4576 रुपये या 1.69 फीसदी औंधकर 266101 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि चांदी-माइक्रो जून वायदा 4578 रुपये या 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 266141 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।

मेटल वर्ग में 422.13 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मई वायदा 4.5 रुपये या 0.34 फीसदी की मजबूती के साथ 1323.55 रुपये प्रति किलो बोला गया। जबकि जस्ता मई वायदा 1.45 रुपये या 0.39 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 371.1 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इसके सामने एल्यूमीनियम जून वायदा 1.4 रुपये या 0.36 फीसदी की तेजी के संग 385.15 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि सीसा मई वायदा 15 पैसे या 0.07 फीसदी की नरमी के साथ 204 रुपये प्रति किलो बोला गया।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 814.29 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल जून वायदा 8838 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 8900 रुपये और नीचे में 8703 रुपये पर पहुंचकर, 222 रुपये या 2.58 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 8822 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी जून वायदा 219 रुपये या 2.55 फीसदी की बढ़त के साथ 8821 रुपये प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। इनके अलावा नैचुरल गैस जून वायदा 298.6 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 300.8 रुपये और नीचे में 297 रुपये पर पहुंचकर, 301.3 रुपये के पिछले बंद के सामने 1.5 रुपये या 0.5 फीसदी घटकर 299.8 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि नैचुरल गैस-मिनी जून वायदा 1.5 रुपये या 0.5 फीसदी गिरकर 299.8 रुपये प्रति एमएमबीटीयू हुआ।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 2517.11 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 1085.06 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 315.02 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 49.58 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 0.93 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 56.59 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 417.37 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 393.47 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 9770 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 67244 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 20437 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 329474 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 48060 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 10826 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 27993 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 92885 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 15485 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 21278 लोट के स्तर पर था।

कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल जून 10000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 33.9 रुपये की बढ़त के साथ 173.8 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस जून 300 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 65 पैसे की नरमी के साथ 16.25 रुपये हुआ।

सोना जून 170000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 94.5 रुपये की गिरावट के साथ 490 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी जून 300000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 457 रुपये की गिरावट के साथ 2410 रुपये हुआ। तांबा जून 1400 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 67 पैसे के सुधार के साथ 14.13 रुपये हुआ।

पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल जून 7500 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 27.2 रुपये की गिरावट के साथ 69 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस जून 300 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 45 पैसे के सुधार के साथ 16.15 रुपये हुआ।

सोना जून 150000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 295.5 रुपये की बढ़त के साथ 972.5 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी जून 200000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 228.5 रुपये की बढ़त के साथ 607.5 रुपये हुआ। तांबा जून 1300 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 74 पैसे की नरमी के साथ 13.2 रुपये हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर की गल्ला मंडी में तराजू पर तौला जाता हुआ गेहूं और बोरियों में भरी अरहर की दाल.

कानपुर अनाज मंडी रिपोर्ट: गेहूं और मोटे अनाजों के दाम स्थिर, घरेलू मांग से अरहर और चना को मिला तगड़ा सपोर्ट

कानपुर । बुधवार, 27 मई 2026 उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में से एक, …