लोड हो रहा है...

एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने की नवी मुंबई में हाई परफॉर्मेंस सेंटर की शुरुआत, भारत की ओलंपिक शूटिंग की तैयारियों को मिलेगी मजबूती

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
6 Min Read

– एक ही छत के नीचे आधुनिक प्रशिक्षण, खेल विज्ञान और खिलाड़ियों को हर तरह की सहायता उपलब्ध होगी

नागपुर, अक्टूबर, 2026 : भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में शामिल एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने आज नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर में एक्सिस बैंक लक्ष्य शूटिंग क्लब हाई परफॉर्मेंस सेंटर का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्देश्य शूटिंग के क्षेत्र में भारत की प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला ऐसा केंद्र विकसित करना है, जहाँ दिव्यांग और अन्य सभी खिलाड़ी समान रूप से प्रशिक्षण ले सकें। यहाँ प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, पोषण, चिकित्सा और खिलाड़ियों के समग्र विकास पर एक साथ काम किया जाएगा। साथ ही, देश के शीर्ष निशानेबाजों को ओलंपिक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की तैयारी के लिए विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

भारतीय ओलंपियन और पूर्व राष्ट्रीय शूटिंग कोच सुमाशिरूर ने 2006 में लक्ष्य शूटिंग क्लब की स्थापना की थी। पिछले दो दशकों में क्लब ने देश की शूटिंग प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। क्लब के खिलाड़ियों ने ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप सहित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है। इनमें अवनि लेखरा शामिल हैं, जिन्होंने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक सहित कुल तीन पैरालंपिक पदक जीते हैं। वहीं, पार्थ माने ने 2024 में जूनियर विश्व चैंपियन का खिताब हासिल किया और 2026 के आइची-नागोया एशियाई खेलों में टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।

छह मंजिला यह नया केंद्र लक्ष्य शूटिंग क्लब के लंबे अनुभव और विशेषज्ञता को आगे बढ़ाएगा। यहाँ 10 मीटर की दो समर्पित शूटिंग रेंज, ताकत और शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए सुविधाएँ, बायोमैकेनिक्स आकलन, फिजियोथेरेपी, खेल मनोविज्ञान, पोषण संबंधी सहायता, रिकवरी के लिए विशेष स्थान और खिलाड़ियों के रहने की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

- Advertisement -

केंद्र में खिलाड़ियों के विकास के लिए तीन तरह के कार्यक्रम बनाए गए हैं। इनमें एलीट रेजिडेंसी, डे स्कॉलर और डेवलपमेंट कार्यक्रम शामिल हैं। इनका उद्देश्य खिलाड़ियों को उनके प्रशिक्षण और करियर के अलग-अलग चरणों के अनुरूप सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। केंद्र का मुख्य फोकस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे शीर्ष खिलाड़ियों पर रहेगा, जबकि लक्ष्य के अन्य केंद्र उभरती प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें निखारने का काम जारी रखेंगे।

विश्वस्तरीय कोचिंग के साथ वैज्ञानिक आकलन और प्रत्येक खिलाड़ी की जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराकर यह केंद्र निशानेबाजों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तकनीकी, शारीरिक और मानसिक चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।

इस अवसर पर एक्सिस बैंक में होलसेल बैंक कवरेज, कॉर्पोरेट सैलरी, सस्टेनेबिलिटी और सीएसआर के ग्रुप हेड विजय मुलबागल ने कहा, “शूटिंग ओलंपिक में भारत के सबसे सफल खेलों में से एक रही है और देश के लिए गर्व का बड़ा स्रोत है। भारतीय निशानेबाज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, लेकिन इससे भी बड़ी सफलता हासिल करने की संभावनाएँ काफी हैं। लक्ष्य शूटिंग क्लब के साथ साझेदारी के माध्यम से हम उभरते और शीर्ष खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे, कोचिंग और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य ऐसा माहौल तैयार करना है, जहाँ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले, चैंपियन तैयार हों और भारतीय शूटिंग नई ऊँचाइयों तक पहुँचे। हमें उम्मीद है कि यह केंद्र आने वाले वर्षों में देश की खेल उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान देगा।”

लक्ष्य शूटिंग क्लब की संस्थापक और हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर सुमा शिरूर ने कहा, “जब हमने 2006 में लक्ष्य की शुरुआत की थी, तब हमारा सपना बहुत सरल था, निशानेबाजों को उनकी क्षमता पहचानने और उसे हासिल करने के लिए जरूरी अवसर, मार्गदर्शन और सहयोग देना। पिछले वर्षों में हमारे साथ काम करने वाले खिलाड़ियों को पैरालंपिक स्वर्ण पदक और विश्व खिताब जीतते देखना बेहद संतोषजनक रहा है। इससे हमारा यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि प्रतिभा को निखरने के लिए सही माहौल और सुविधाओं की जरूरत होती है।“

उन्होंने कहा, “यह केंद्र हमारी इसी यात्रा का अगला अध्याय है। मेरे लिए यह सिर्फ एक इमारत या विश्वस्तरीय सुविधाओं का समूह नहीं है। इसका उद्देश्य ऐसा माहौल बनाना है, जहाँ हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकें, उनके प्रदर्शन के हर पहलू पर ध्यान दिया जाए और ओलंपिक पदक जीतने का सपना हकीकत के करीब आए। इस सोच को साकार करने में साझेदार बनने के लिए हम एक्सिस बैंक के बेहद आभारी हैं।”

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि यह केंद्र पर्यावरण के अनुकूल निर्माण मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसे स्थायी विकास के उच्च मानकों के आधार पर बनाया गया है, ताकि ऊर्जा और संसाधनों का अधिक कुशलता से उपयोग किया जा सके।

Featured Article

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।