लोड हो रहा है...

एसबीआई लाइफ ने लॉन्च किया ‘प्रीमियम माफी’ राइडर, लंबी अवधि की वित्तीय योजनाओं को जारी रखने में मिलेगी मदद

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
5 Min Read

– नया राइडर तय परिस्थितियों में भविष्य के सभी प्रीमियम भुगतान माफ करेगा, जिससे ग्राहक अपनी जीवन बीमा योजनाओं को जारी रख सकेंगे।

मुंबई, अक्टूबर 2026: भारत की सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर लॉन्च किया है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि गंभीर बीमारी या दिव्यांगता जैसी अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण पॉलिसीधारकों की लंबी अवधि की वित्तीय योजनाएं प्रभावित न हों।

वित्तीय नियोजन लंबी अवधि की प्रक्रिया है, जिसमें कई वर्षों तक आर्थिक प्रतिबद्धताएं निभानी होती हैं। बच्चों की शिक्षा की योजना बनाना, रिटायरमेंट के लिए तैयारी करना, परिवार को आर्थिक सुरक्षा देना या अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय जरूरतों को पूरा करना हो, इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा के साथ लंबे समय तक वित्तीय योगदान जारी रखना भी जरूरी है। किसी अप्रत्याशित घटना के कारण प्रीमियम का भुगतान करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

एसबीआई लाइफ का ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर इसी जरूरत को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। राइडर के तहत इसमें शामिल निर्धारित परिस्थितियों के उत्पन्न होने पर भविष्य के सभी प्रीमियम, अतिरिक्त प्रीमियम सहित, माफ कर दिए जाएंगे। इससे मूल पॉलिसी और उससे जुड़े अन्य राइडर अपनी तय शर्तों के अनुसार जारी रह सकेंगे। इस तरह, पॉलिसीधारक प्रीमियम का भुगतान जारी रखने में असमर्थ होने पर भी परिवार की सुरक्षा और बच्चों की शिक्षा, रिटायरमेंट जैसे लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्य प्रभावित होने से बच सकते हैं।

- Advertisement -

यह राइडर कंपनी के चुनिंदा व्यक्तिगत नॉन-लिंक्ड और लिंक्ड जीवन बीमा उत्पादों के साथ उपलब्ध होगा। इसके जरिये जीवन बीमा योजना से जुड़ी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को और मजबूती मिलेगी।

राइडर लॉन्च के अवसर पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के प्रेसिडेंट एवं चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर एम. आनंद ने कहा, “वित्तीय सुरक्षा का मतलब सिर्फ भविष्य की जरूरतों के लिए तैयारी करना नहीं है, बल्कि भविष्य की वित्तीय प्रतिबद्धताओं को मुश्किल परिस्थितियों में भी जारी रखने की क्षमता विकसित करना भी है। जब ग्राहक लंबी अवधि के लिए वित्तीय योजनाएं बनाते हैं, तो सुरक्षा से जुड़े समाधानों में न केवल उन जोखिमों का ध्यान रखा जाना चाहिए, जिनका उन्हें अंदेशा है, बल्कि उन अप्रत्याशित परिस्थितियों का भी ध्यान रखना चाहिए, जो इन योजनाओं को जारी रखने की उनकी क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। एसबीआई लाइफ का ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर इसी सोच के साथ तैयार किया गया है। यह लंबी अवधि की वित्तीय योजनाओं को जारी रखने के लिए सुरक्षा की एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त परत प्रदान करता है।”

उन्होंने आगे कहा, “एसबीआई लाइफ में हमारा प्रयास है कि सुरक्षा से जुड़े समाधान ग्राहकों की मौजूदा वित्तीय नियोजन संबंधी जरूरतों के अनुरूप हों। नया राइडर निर्धारित परिस्थितियों में जीवन बीमा योजनाओं को मजबूती देकर इसी सोच को दर्शाता है। परिस्थितियां बदलने पर भी योजनाओं को जारी रखने में मदद के जरिये यह ग्राहकों को अपने वित्तीय भविष्य के प्रति अधिक भरोसे और तैयारी के साथ आगे बढ़ने में सक्षम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।”

 

‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर की प्रमुख विशेषताएं

- Advertisement -

प्रीमियम भुगतान से राहत: निर्धारित परिस्थितियों के उत्पन्न होने पर भविष्य के सभी प्रीमियम, अतिरिक्त प्रीमियम सहित, माफ कर दिए जाएंगे। इससे मूल पॉलिसी और उससे जुड़े अन्य राइडर तय शर्तों के अनुसार जारी रह सकेंगे।

निर्धारित जोखिमों से सुरक्षा: जब प्रपोजर (पॉलिसी लेने वाला) और लाइफ एश्योर्ड (जिस व्यक्ति के जीवन पर बीमा है) एक ही व्यक्ति हों, तो यह राइडर दुर्घटना के कारण पूर्ण एवं स्थायी दिव्यांगता (एटीपीडी) और 21 निर्धारित गंभीर बीमारियों को कवर करता है।

प्रपोजर को सुरक्षा: जब प्रपोजर और लाइफ एश्योर्ड अलग-अलग व्यक्ति हों, तो यह राइडर प्रपोजर की मृत्यु, दुर्घटना के कारण पूर्ण एवं स्थायी दिव्यांगता (एटीपीडी) और 21 निर्धारित गंभीर बीमारियों को कवर करता है।

फ्लेक्सिबिलिटी से लेने की सुविधा: पात्रता की शर्तों और कम से कम पांच वर्ष की शेष प्रीमियम भुगतान अवधि की आवश्यकता के अधीन, इस राइडर को पॉलिसी शुरू करते समय या बाद की किसी पॉलिसी वर्षगांठ पर भी लिया जा सकता है।

‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर के लॉन्च के साथ एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस अपने ग्राहक-केंद्रित सुरक्षा समाधानों के पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रहा है। कंपनी का उद्देश्य लोगों को अनुशासित वित्तीय नियोजन के लिए प्रोत्साहित करना और जीवन की अनिश्चितताओं के बावजूद उन्हें अपने सपनों के लिए प्रयास जारी रखने में मदद करना है।

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।