लोड हो रहा है...

शेमारूमी के ‘एक कन्या कुँवारी’ में शिवानी के लिए सही रिश्ता तलाशेंगी सीमा तपारिया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई, 31 अक्टूबर, 2026: रिश्ते तय करना महज़ दो ऐसे लोगों को मिलाने तक सीमित नहीं होता, जिनकी आपस में अच्छी बनती हो। भारतीय परिवारों में विवाह के लिए रिश्ता तलाशना एक पूरी प्रक्रिया होती है, जिसमें पसंद-नापसंद, उम्मीदें, परिवार की राय और कई तरह के मापदंड शामिल होते हैं। इसी जानी-पहचानी लेकिन दिलचस्प प्रक्रिया को अपनी नई हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ के माध्यम से दर्शकों के सामने लाते हुए शेमारूमी ने भारत की मशहूर रिश्ता विशेषज्ञ सीमा तपारिया के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत शो एक कन्या कुँवारी को केंद्र में रखते हुए एक दिलचस्प और मनोरंजक पहल शुरू की गई है। यह गुजराती ड्रामेडी शिवानी दवे की कहानी है, जो अरेंज्ड मैरिज यानि पारंपरिक तरीके से तय होने वाली शादी की अनिश्चितताओं से भरी दुनिया में आगे बढ़ते हुए कई संभावित जीवनसाथियों से मिलती हैं।

रिश्ते तय करने के अपने खास अंदाज़ और लोगों की शख्सियत, पारिवारिक पृष्ठभूमि तथा उनकी अपेक्षाओं को समझने की क्षमता के लिए मशहूर सीमा तपारिया, एक कन्या कुँवारी की दुनिया में कदम रखती हैं। वे शिवानी के लिए एक उपयुक्त जीवनसाथी तलाशने में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करती हैं। यह साझेदारी शो को वास्तविक जीवन से जोड़ने का एक मनोरंजक प्रयास है, जिसमें सीमा उन खूबियों, आपसी तालमेल और अपेक्षाओं को करीब से परखती हैं, जो किसी सही रिश्ते की तलाश में अहम् भूमिका निभाते हैं। उनकी मौजूदगी शो की मूल कहानी को और भी दिलचस्प बनाती है, जहाँ शिवानी को कई संभावित जीवनसाथियों से मिलने के साथ-साथ अरेंज्ड मैरिज की प्रक्रिया में सामने आने वाली अलग-अलग राय और विचारों का भी सामना करना पड़ता है। सीमा वर्ष 2005 से पेशेवर रूप से रिश्ता तय कराने के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपने शो के माध्यम से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली है।

इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए, सीमा तपारिया कहती हैं, “रिश्ते तय करना सिर्फ बायोडाटा का मिलान करना नहीं है, बल्कि उस व्यक्ति, उसके परिवार, उसके संस्कारों और जीवनसाथी से उसकी वास्तविक अपेक्षाओं को समझना भी है। शेमारूमी और एक कन्या कुँवारी के साथ इस जुड़ाव की सबसे अच्छी बात मुझे यह लगी कि शो कितनी सहजता से सही जीवनसाथी की तलाश में आने वाली मस्ती, उलझनों और भावनाओं को दर्शाता है। विकल्प भले ही कई हों, लेकिन आखिरकार आपसी तालमेल और एक-दूसरे को समझना ही किसी रिश्ते को सफल बनाता है। इस दुनिया का हिस्सा बनकर और यह जानने की कोशिश करके मुझे बेहद मज़ा आया कि क्या हम सही रिश्ता तलाश पाएँगे!”

Featured Article

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।